बिज़नेस

Mandi Bhav: गेहूं व सोयाबीन के दाम बढ़े, मसूर और मूंग के दाम में आई गिरावट, यहां पर देखें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
12 April 2023 5:15 PM IST
Mandi Bhav: गेहूं व सोयाबीन के दाम बढ़े, मसूर और मूंग के दाम में आई गिरावट, यहां पर देखें आज का ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज के साथ ही सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज जहां गेहूं व सोयाबीन के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई तो मसूर और मूंग के दाम गिर गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज के साथ ही सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज जहां गेहूं व सोयाबीन के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई तो मसूर और मूंग के दाम गिर गए। इसके साथ ही डॉलर चना के भाव भी गत दिनों के मुकाबले गिर गए। यहां पर इंदौर मंडी में प्रतिदिन मार्केट के दाम में आए उतार-चढ़ाव की जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यहां पर संभाग के प्रमुख मार्केट रेट उपलब्ध हैं। मण्डी में दलहन, तिलहन सहित सब्जियों के ताजा दाम की जानकारी यहां पर आपको मिल जाएगी।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज गेहूं व सोयाबीन के दाम बढ़ गए। अनाजों के दामों पर नजर डालें तो सोयाबीन के दाम 2100 से 5545, गेहंू 2000 से 2891, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1700 से 2022, डॉलर चना 4200 से 11630, देसी चना 3405 से 6705, चना कांटा 3925 से 6666, मसूर 4830 से 5390, मूंग 4600 से 6400, मूंग एवरेज 4650 से 5200, तुअर 7005 से 7205, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3950 से 6965, तुअर कर्नाटक 3860 से 7550, निमाड़ी तुअर 3850 से 7250, सरसों 5710 से 5745, सरसों निमाड़ी 3740 से 5060, उड़द बोल्ड 3895 से 6000, उड़द मीडियम 3300, हलका उड़द के भाव 2000 से 2200 रुपए तक रहे।

मंडी सब्जी दाम

मंडी में टमाटर के दाम 400 से 1200, कद्दू 400 से 800, खीरा 600 से 1200, भिंडी 1000 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1000 से 2000, लौकी 1000 से 2500, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 1000 से 2000, अदरक 3000 से 8000, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 800 से 2800, आम 3000 से 12000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 300 से 600, शिमला मिर्च 800 से 2000, टेंसी के भाव 400 से 800 रुपए तक रहे। जबकि तरबूज 400 से 1000, खरबूजा 800 से 1800, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 800 से 1600 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू के दाम 13500, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 600 से 900 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 700 से 850, सुपर प्याज 650 से 800, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन के भाव 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन 500 से 1500 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story