बिज़नेस

Mandi Bhav: गेहूं व मूंग के दाम गिरे, सोयाबीन के रेट में वृद्धि, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
11 May 2023 2:10 PM IST
Mandi Bhav: गेहूं व मूंग के दाम गिरे, सोयाबीन के रेट में वृद्धि, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों में दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गेहूं व मूंग के दाम जहां गिर गए तो वहीं सोयाबीन के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों में दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। गेहूं व मूंग के दाम जहां गिर गए तो वहीं सोयाबीन के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। देसी चना के भाव में गिरावट आई है तो वहीं डॉलर चना के भाव में गत दिनों की अपेक्षा बढ़ गए। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। यहां पर संभाग के प्रमुख रेट उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन सहित अनाज और सब्जियों के ताजा दाम आज इस प्रकार रहे।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज अनाज के दाम इस प्रकार रहे। सोयाबीन 1800 से 5550, गेहूं 1200 से 2850, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1701, डॉलर चना 4500 से 10780, देसी चना 3660 से 5650, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4625, मूंग 3300 से 8370, मूंग एवरेज 3500 से 6200, तुअर 6310 से 7750, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3860 से 6965, तुअर कर्नाटक 3950 से 7550, निमाड़ी तुअर 3830 से 7250, सरसों 5905, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 1500 से 5100, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

सब्जियों में टमाटर 400 से 1400, कद्दू 300 से 600, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1000 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 800 से 2000, बैगन 300 से 800, फूल गोभी 600 से 1500, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 800 से 2000, शिमला मिर्च 600 से 1200, टेंसी 400 से 800 तक नजर आए। जबकि तरबूज 300 से 1000, खरबूजा 500 से 1500, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 600 से 1600 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 900, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000, हलकी लहसुन 500 से 2000 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story