बिज़नेस

Mandi Bhav: गेहूं व डॉलर चना के दाम घटे, मसूर के दाम में बढ़ोत्तरी, यहां पर देखें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
13 April 2023 3:52 PM IST
Mandi Bhav: गेहूं व डॉलर चना के दाम घटे, मसूर के दाम में बढ़ोत्तरी, यहां पर देखें आज का ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहा। आज गेहूं और डॉलर चना के दाम घट गए। जबकि देसी चना के साथ ही मसूर के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई है।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव बना रहा। आज गेहूं और डॉलर चना के दाम घट गए। जबकि देसी चना के साथ ही मसूर के दाम में बढ़ोत्तरी नजर आई है। इसके साथ ही मंडी में मसूर के दाम भी बढ़ गए। वहीं सोयाबीन के दाम में बीते दिनों के मुकाबले हल्की गिरावट देखने को मिली। यहां पर इंदौर मंडी में प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में हुए उतार चढ़ाव की सटीक जानकारी आपको प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित अनाज व सब्जियों के दाम यहां पर आपको मिल जाएंगे।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज देसी चना के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली जबकि डॉलर चना व गेहूं के दाम घट गए। मंडी में सोयाबीन का भाव 1990 से 5510 रुपए, गेहूं 1860 से 2811, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1351 से 1800, डॉलर चना 3600 से 11725, देसी चना 4250 से 6715, चना कांटा 3925 से 6666, मसूर 5370, मूंग 6395 से 7505, मूंग एवरेज 4680 से 5200, तुअर 6335, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3920 से 6965, तुअर कर्नाटक 3840 से 7550, निमाड़ी तुअर 3830 से 7250, सरसों 5185, सरसों निमाड़ी 3720 से 5060, उड़द बोल्ड 3895 से 6000, उड़द मीडियम 3300 एवं हल्का उड़द के भाव 2000 से 2200 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

सब्जी में टमाटर के दाम 400 से 1600, कद्दू 400 से 800, खीरा 400 से 800, भिंडी 1000 से 2500, पालक 400 से 800, करेला 1000 से 2000, लौकी 1000 से 2500, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 1000 से 2000, अदरक 3000 से 8000, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 800 से 2800, आम 3000 से 12000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 300 से 600, शिमला मिर्च 800 से 2000, टेंसी के दाम 400 से 800 रुपए तक नजर आए। वहीं तरबूज 400 से 1000, खरबूजा 800 से 1800, सेब 2000 से 8000, केला के भाव 800 से 1600 रुपए तक देखने को मिले।

आलू, प्याज, लहसुन दाम

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू 13500, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू के दाम 600 से 900 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 700 से 850, सुपर प्याज 650 से 800, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 1500 रुपए तक नजर आए। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की जानकारी के अनुसार हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story