बिज़नेस

Mandi Bhav: सोयाबीन व गेहूं के दाम बढ़े, देसी चना के भाव में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट

Sanjay Patel
7 May 2023 4:22 PM IST
Mandi Bhav: सोयाबीन व गेहूं के दाम बढ़े, देसी चना के भाव में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सोयाबीन व गेहूं के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं देसी चना के भाव में गिरावट नजर आई।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सोयाबीन व गेहूं के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं देसी चना के भाव में गिरावट नजर आई। मूंग के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। डॉलर चना के दाम भी पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ गए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित अनाज व सब्जियों के दाम यहां पर मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन 1500 से 5550, गेहूं 1700 से 2900, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1685 से 2096, डॉलर चना 3705 से 11200, देसी चना 3025 से 5390, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4625, मूंग 8245 से 8375, मूंग एवरेज 3780 से 6200, तुअर 3450 से 7160, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3890 से 6965, तुअर कर्नाटक 3960 से 7550, निमाड़ी तुअर 3880 से 7250, सरसों 5905, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 1500 से 5100, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

मंडी सब्जी रेट

सब्जी में टमाटर के दाम 400 से 1200, कद्दू 300 से 600, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1500 से 4000, पालक 300 से 600, करेला 1500 से 2500, लौकी 1500 से 2500, बैगन 300 से 800, फूल गोभी 600 से 1500, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1000 से 2000, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4000, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1000 से 2000, धनिया 800 से 2000, शिमला मिर्च 600 से 1200, टेंसी 400 से 800, तरबूज 300 से 1000, खरबूजा 500 से 1500, सेब 2000 से 800 और केला के दाम 600 से 2000 रुपए तक देखने को मिले।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 900, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000, हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story