बिज़नेस

Mandi Bhav: देसी चना के दाम बढ़े, मूंग व सोयाबीन के भाव में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट

Sanjay Patel
29 April 2023 4:32 PM IST
Mandi Bhav: देसी चना के दाम बढ़े, मूंग व सोयाबीन के भाव में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां मूंग के दाम में गिरावट देखने को मिली तो वहीं सोयाबीन और गेहूं के दाम भी घट गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। आज जहां मूंग के दाम में गिरावट देखने को मिली तो वहीं सोयाबीन और गेहूं के दाम भी घट गए। जबकि डॉलर चना के भाव गत दिनों की अपेक्षा बढ़ गए। देसी चना के दाम में भी तेजी आई है। यहां पर आपको इंदौर मंडी के दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत अन्य अनाजों और सब्जियों के दाम मिल जाएंगे। यहां प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में हुए उतार चढ़ाव की जानकारी आपको प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं।

मंडी अनाज भाव

मंडी में आज सोयाबीन 1200 से 5335, गेहूं 1070 से 2905, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1891 से 189़9, डॉलर चना 3150 से 11075, देसी चना 3500 से 6340, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 5240, मूंग 6500 से 9160, मूंग एवरेज 3590 से 5200, तुअर 5000 से 5960, तुअर सफेद महाराष्ट्र 4200 से 6965, तुअर कर्नाटक 3980 से 7550, निमाड़ी तुअर 3890 से 7250, सरसों 3600 से 5985, सरसों निमाड़ी 3780 से 5060, उड़द बोल्ड 2590, उड़द मीडियम 3550, हलका उड़द के दाम 2780 से 2200 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

टमाटर 400 से 1200, कद्दू 300 से 700, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1500 से 4000, पालक 300 से 600, करेला 800 से 1600, लौकी 1000 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 600 से 2000, पत्ता गोभी 100 से 300, सहजन 1000 से 2500, धनिया 600 से 1200, शिमला मिर्च 800 से 1600, टेंसी के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि तरबूज 300 से 1000, खरबूजा 500 से 1500 रुपए, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4000, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 600 से 2000 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन के दाम

मंडी में आज एक्स्ट्रा सुपर आलू के दाम 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 900 से 1200, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 600 से 900 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5000 से 7100, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 1500 से 3800, हलकी लहसुन 500 से 1500 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 900, सुपर प्याज 650 से 800 और एवरेज प्याज के भाव 500 से 650 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story