बिज़नेस

Old Monk : भारत की इस शराब के पीछे पागल है पूरी दुनिया, जानें कौनसी है

Old Monk : भारत की इस शराब के पीछे पागल है पूरी दुनिया, जानें कौनसी है
x
Popular Indian Rum Brand In Foreign : भारत में बनने वाली एक गोल बोतल जिसे हम सब Old Monk या बूढ़ा साधू के नाम से जानते हैं, इस शराब का नशा भारत ही नहीं आज दुनिया के 50 देशों में भी चढ़ा हुआ है।

Bharat Ki Sabse Famous Rum Old Monk : भारत में बनने वाली एक गोल बोतल की शराब जिसे भारत ही नहीं आज दुनिया के 50 देशों में पसंद किया जा रहा है। दुनिया भर के दीवाने इस गोलबोतल में बंद शराब को खरीद रहे हैं। आज भी नए-नए लोग शराब को बेहद पसंद कर रहे हैं। आइए जानें इस तरफ से जुड़ी हुई ए टू जेड जानकारी।

कौन सी है वह शराब



What is the story of Old Monk? : हम जिस शराब की बात कर रहे हैं उसे 'ओल्ड मान्क' (Old Monk) के नाम से जाना जाता है। यह यह देश की सबसे पुरानी 'रम' है (Bharat Ki Sabse Purani Rum)। इस 'रम' को बनाने की शुरुआत सन 1855 में हिमाचल प्रदेश के कसौली नामक स्थान से की गई थी। शुरुआती दौर में 'रम' का निर्माण केवल भारतीय फौज के लिए किया जाता था। फिर धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ी और दुनिया भर से डिमांड आने लगी (Old Monk Popularity)। देखते ही देखते 'ओल्ड मंक' (Old Monk) नामक यह 'रम' विश्व बाजार पर छा गई। यहां तक कि विजय माल्या जैसे शराब के बड़े उत्पादक उद्योग पतियों को भी Old Monk ने पीछे छोड़ दिया।

कैसे हुई कंपनी की शुरुआत



Old Monk History : कहा जाता है कि इस कंपनी की शुरुआत 1855 में स्कॉटलैंड के रहने वाले जनरल डायर के पिता एडवर्ड अब्राहम डायर ने हिमाचल प्रदेश के कसौली से शुरू किया था (Who Started Old Monk Company)। 1949 में एक भारतीय एनएन मोहन ने इस कंपनी को खरीदा। अब उन्होंने कंपनी का नाम 'मोहन मीकिन ब्रिवरीज' रख दिया।

शुरुआती दिनों में कंपनी द्वारा सामान्य तौर पर शराब का उत्पादन किया जाता था। लेकिन बाद में एन एन मोहन के बेटे कपिल मोहन जो भारतीय फौज ब्रिगेडियर के पद से रिटायर हुए थे उन्होंने कंपनी को संभाला। अपनी लगन और काबिलियत के बल पर उन्होंने इसे इतनी ऊंचाई पर ले जाने का निश्चय किया जहां आज देश ही नहीं विदेश में भी 'ओल्ड मंक रम' (Old Monk Rum) पसंद की जाने लगी है।

कई देशों में है सप्लाई



Indian Rum Old Monk Popularity In Foreign : जानकारी के अनुसार किसी जमाने में भारतीय सेना के लिए तैयार होने वाली 'ओल्ड मंक रम' अब विदेशों में भी सप्लाई हो रही है (Old Monk Rum Popularlity In Foreign)। हालत ये है कि दुनिया के 50 देश इसे पसंद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस समय 'ओल्ड मंक' की सप्लाई रूस, अमेरिका, जर्मनी, जापान, यूएई, एस्टोनिया, फिनलैंड न्यूजीलैंड कनाडा केन्या जांबिया कैमरून सिंगापुर मलेशिया मनीला सहित कई देशों में है। यहां के लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

Next Story