
IRCTC New Rules: अब ट्रेनों में लगने वाले सर्विसचार्ज से मिलेगी मुक्ति, अब सस्ते में मिलेगा चाय-पानी

IRCTC Service Charge News: भारतीय रेलवे द्वारा प्रीमियम ट्रेनों में खाना, पानी, चाय तथा नास्ता उपलब्ध करवाने के बदले सर्विस चार्ज लिया जाता था। लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिया गया है। नियम बदल जाने से अब रेलवे यात्रियों के सुविधा होगी। बताया गया है कि चाय और पानी पर यात्रियों के नार्मल चार्ज देना होगा। जबकि खाना और नास्ता में सर्विस चार्ज नही देना पड़ेगा। कहा गया है कि इस चार्ज के कम होने से यात्रियों को फायदा हेगा। रेलवे मंत्रालय ने इस आशय का आदेश कैटिंरंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन आईआरसीटीसी को भेज दिया है।
कितना लगता था सर्विस चार्ज
जानकारी के अनुसार राजधानी, दूरंतो, शताब्दी और वंदे मातरम जैसे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से सर्विस चार्ज के नाम पर 50 रूपये वसूले जाते थे। लेकिन अब इसमें छूट प्रदान कर दी गई है। जिसका सीधा लाभ इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को होगी। लेकिन यह चार्ज केवल चाय और पानी पर ही लागू होगा। नास्ता तथा खाना मगाने पर अभी भी 50 रूपये चार्ज देना हेगा।
सर्विस चार्ज मागना अनुचित
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि सर्विस चार्ज मागना अनुचित है। इसके पूर्व उपभेक्ता मंत्रालय ने रेस्टोरेंट आदि जगहों में लिए जाने वाले सर्विस चार्ज पर रोग लगा दी है। मंत्रालय का कहना है कि सर्विस चार्ज मागना गलत है। यह तो व्यापार का एक कार्य है।
सीसीपीए ने दिया था आदेश
जानकारी के अनुसार सीसीपीए ने कुछ दिनों पूर्व एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि रेस्टोरेंट ग्राहकों के बिल में अपनी मर्जी से सर्विस चार्ज नही जोड़ सकता। सर्विस चार्ज देने के लिए उपभोक्ता को वाध्य नही किया जा सकता। सीसीपीए का कहना था कि सर्विस चार्ज देना उपभोक्ता का उसका स्वयं का निर्णय हो सकता है। उसे बाध्य नहीं किया जा सकता।
