बिज़नेस

Mandi Bhav: मूंग व सोयाबीन के दाम घटे, देसी चना के भाव में मंदी, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट

Sanjay Patel
13 May 2023 3:40 PM IST
Mandi Bhav: मूंग व सोयाबीन के दाम घटे, देसी चना के भाव में मंदी, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी रेट
x
Mandi Bhav: मंडी में लगातार अनाज और सब्जियों के दाम में बदलाव नजर आ रहा है। मूंग और सोयाबीन के दाम जहां घट गए। तो वहीं देसी चना व डॉलर चना के भाव में भी मंदी आई है।

Mandi Bhav: मंडी में लगातार अनाज और सब्जियों के दाम में बदलाव नजर आ रहा है। मूंग और सोयाबीन के दाम जहां घट गए। तो वहीं देसी चना व डॉलर चना के भाव में भी मंदी आई है। जबकि गेहूं और मसूर के दाम पूर्व की तरह बने हुए हैं। यहा पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों समेत सब्जी और अनाज के सटीम दाम यहां पर मिल जाएंगे।

आज का अनाज भाव

मंडी में आज अनाज के दाम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गेहूं के दाम 1911 से 2860, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1861, डॉलर चना 4800 से 11500, देसी चना 4380 से 6320, चना कांटा 4375 से 6466, सोयाबीन 1800 से 5435, मसूर 4625, मूंग 3250 से 7800, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 6075, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3840 से 6965, तुअर कर्नाटक 3980 से 7550, निमाड़ी तुअर 380 से 7250, सरसों 4005, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 1500 से 5100, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के भाव 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

सब्जी रेट

सब्जियों में टमाटर 400 से 1400, कद्दू 300 से 600, खीरा 400 से 800, भिंडी 1500 से 3000, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 1000 से 2000, बैगन 400 से 1000, फूल गोभी 1000 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1000 से 2000, पत्ता गोभी 400 से 800, सहजन 1000 से 2500, धनिया 800 से 1600, शिमला मिर्च 600 से 1600, टेंसी 400 से 800, तरबूज 400 से 1200, खरबूजा 500 से 1400, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4000, सेब 2000 से 8000 और केला के दाम 600 से 1800 रुपए तक देखने को मिले।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

मंडी में एक्स्ट्रा सुपर आलू के दाम 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250 और छांटन आलू के भाव 300 से 700 रुपए तक रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 900, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक नजर आए। जबकि एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं, जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story