बिज़नेस

Mandi Bhav: मूंग व डॉलर चना के दाम बढ़े, देसी चना के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
12 May 2023 3:12 PM IST
Mandi Bhav: मूंग व डॉलर चना के दाम बढ़े, देसी चना के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। मूंग व डॉलर चना के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली तो वहीं देसी चना के रेट गिर गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव नजर आ रहा है। मूंग व डॉलर चना के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली तो वहीं देसी चना के रेट गिर गए। गेहूं और मसूर के दाम वैसे ही बने हुए हैं। यहां पर आपके लिए इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। यहां संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन सहित अनाज व सब्जियों के सटीक रेट यहां पर मौजूद हैं।

मंडी अनाज भाव

मंडी में सोयाबीन के दाम 2100 से 5420 रुपए, गेहूं 1730 से 2850, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1600 से 1825, डॉलर चना 5000 से 11100, देसी चना 3820 से 5425, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4625, मूंग 3500 से 7985, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 6075, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3840 से 6965, तुअर कर्नाटक 3980 से 7550, निमाड़ी तुअर 3850 से 7250, सरसों 4005, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 1500 से 5100, उड़द मीडियम 2800, हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी रेट

सब्जियों में टमाटर 400 से 1400, कद्दू 300 से 600, खीरा 400 से 800, भिंडी 1500 से 3000, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 1000 से 2500, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 600 से 1500, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 1000 से 2000, पत्ता गोभी 400 से 800, सहजन 1000 से 2500, धनिया 800 से 1600, शिमला मिर्च 600 से 1600, टेंसी के दाम 400 से 800 रुपए तक नजर आए। तरबूज 400 से 1200, खरबूजा 500 से 1400, सेब 2000 से 8000 और केला के दाम 600 से 1800 रुपए तक रहे।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 300 से 700 रुपए रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 900, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक नजर आए। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के दाम 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार चढ़ाव हो सकता है।

Next Story