

ज्योतिष शास्त्र में रत्न धारण करने का बहुत महत्व बताया गया है। रत्न ग्रहों के प्रभाव को असरकारक बनाते हुए शुभ परिणाम दिलाते हैं। रत्न धारण करने की परंपरा काफी समय से प्रचलन में है। आज हम गोमेद रत्न से जुड़े हुए हानि लाभ पर चर्चा करेंगे। गोमेद एक ऐसा रत्ना है जिसे धारण करने पर राहु नामक ग्रह शांत होता है। राहु के दुष्प्रभाव कम होते हैं। गोमेद रत्न बहुत ही चमत्कारिक है। अगर इसे बिना विचार किए हुए धारण कर लिया जाए तो कई तरह की परेशानियां आती है। गोमेद रत्न धारण करने से राहु ग्रह तो शांत होता ही है साथ ही शनि ग्रह के प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। आइए जानें गोमेद पहनने से क्या लाभ मिलता है।
गोमेद पहनने से लाभ
कहा गया है कि गोमेद रत्न पहनने से व्यक्ति के मन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे पहनने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। शनि और राहु की महादशा का प्रभाव कम होता हैं। साथ ही दिमाग शांत और एकाग्रता बढ़ती है। गोमेद रत्न धारण करने वाले व्यक्तियों की श्रवण शक्ति, नेत्र शक्ति बढ़ती है, वही जोड़ों का दर्द कम होता है।
इन्हें पहनना चाहिए गोमेद
गोमेद रत्न ऐसे लोगों को पहनना चाहिए जिनकी कुंडली के 1, 4, 5, 7, 9, 10 भाव में राहु होता है। वही कहा गया है कि अगर कुंडली में राहु द्वितीय या एकादश भाव में हो तो गोमेद पहना जा सकता है। अगर कुंडली में राहु उच्च स्थान पर विराजमान हैं तो भाग्यशाली साबित होगी। वृषभ, मिथुन कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को गोमेद धारण कर लेना चाहिए।
इन्हें नहीं पहनना चाहिए गोमेद
कहा गया है कि अगर कुंडली में राहु छठे आठवें या फिर ग्यारहवें स्थान पर है तो गोमेद नहीं पहनना चाहिए। वहीं कर्क, मेष, सिंह, वृश्चिक सिंह मकर धनु तथा तुला राशि के जातकों को नहीं पहनना चाहिए। अगर पहनना ही है तो इसके पूर्व कुंडली का विचार अवश्य करवा लें। गोमेद रत्न के साथ मूंगा रत्न नहीं पहनना चाहिए। अन्यथा उल्टा प्रभाव पड़ने लगता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
