
LIC Aadhaar Shila Policy Big Alert April 2023: LIC की खास पॉलिसी, ₹85 के निवेश पर तैयार हो जाएंगे ₹8 लाख, फटाफट जाने Latest Update

LIC Aadhaar Shila Policy Big Alert April 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम आज लाइफ इंश्योरेंस के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाकर लोगों के इस जीवन को सिक्योर करने का प्रयास कर रही है। वैसे तो देश में आज कई सारे बैंक लाइफ इंश्योरेंस कर रहे हैं। लेकिन भारतीय जीवन बीमा कई तरह की योजनाएं संचालित कर जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी सुरक्षा प्रदान कर रही है। देश और समाज के हर वर्ग के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रहे हैं इससे ज्यादा से ज्यादा लोग एलआईसी की पॉलिसी का लाभ ले सके।
महिलाओं के लिए विशेष पालिसी LIC Aadhaar Shila Policy 2023
एलआईसी महिलाओं के लिए विशेष पालिसी संचालित कर रही है जिसका नाम आधार शिला पालिसी है। यह पालिसी खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार की गई है। छोटी बचत के साथ सुरक्षित भविष्य दे रही है।
क्या है प्रीमियम दर
बताया गया है कि LIC की आधारशिला पॉलिसी (Aadhaar Shila Policy) में अगर आप हर दिन 58 रुपए जमा करते हैं तो 1 वर्ष में 21918 रुपए जमा करने होंगे। 20 वर्ष तक पालिसी संचालित करने के बाद मैच्योरिटी पर 7.94 लाख रुपए प्राप्त होंगे। यह पॉलिसी कम से कम 10 वर्ष तक संचालित करनी होती है। कोई भी 8 वर्ष की आयु से इस पालिसी को शुरू कर सकता है। पालिसी में शामिल होने की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है। 55 वर्ष से अधिक हो जाने के बाद इस पालिसी को नहीं लिया जा सकता।
टैक्स सुविधा का लाभ
बताया गया है कि एलआईसी की आधारशिला पालिसी के तहत प्रीमियम, मैच्योरिटी और डेथ क्लेम पर टैक्स छूट की सुविधा उपलब्ध है। बताया गया है कि आधारशिला पालिसी खरीदने के लिए महिला के पास स्वयं का आधार कार्ड होना चाहिए। बिना आधार कार्ड के यह पॉलिसी नहीं ली जा सकती।
