बिज़नेस

Kiwi Ki Kheti : किसान करें इस फल की खेती, सेब बागान से कई गुना ज्यादा होती है कमाई

Kiwi Ki Kheti : किसान करें इस फल की खेती, सेब बागान से कई गुना ज्यादा होती है कमाई
x
Kiwi Ki Kheti In Hindi: तुलनात्मक रूप से कीवी की खेती करने पर अन्य फलों या सब्जियों की खेती की अपेक्षा कई गुना अधिक मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है।

Kiwi Farming Details In Hindi: धीरे-धीरे हमारे देश के किसान भी ऐसी खेती अपना रहे हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जा सके। क्योंकि आज भी उन किसानों की हालत वही है जो अभी भी गेहूं और चावल की खेती में फंसे हुए हैं। गेहूं चावल की खेती आवश्यक है। लेकिन पैसा कमाने के लिए किसानों को कुछ ऐसी खेती करनी होगी जिससे वह ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा सके। आज हम एक ऐसे ही खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे किसान सेब बागान से कई गुना ज्यादा पैसा इस फल की खेती कर कमा सकते हैं। और उस फल का नाम है कीवी (Kiwi)। कीवी का एक फल 30 से 40 में बिकता है (Kiwi Price)। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे कितनी ज्यादा आमदनी होती है।

कितनी होती है आमदनी

Kiwi Farming Profit : इस समय में भारत कि कई राज्यों में कीवी की खेती हो रही है (Kiwi Farming In India)। लेकिन नागालैंड में सबसे ज्यादा कीवी की फसल हो रही है। कारोबारियों की मानें तो एक हेक्टेयर कीवी के बगीचे से करीब 24 लाख रुपए की नगद आमदनी किसान प्राप्त कर सकते हैं (Kiwi Farming Profit Per Hectare)। वहीं अगर तुलनात्मक अध्ययन करते हुए देखा जाए तो 1 हेक्टेयर के सेब बगीचे से 8 से 9 लाख रुपए की कमाई होती है। वहीं अगर सब्जियों में टमाटर के और देखें तो प्रति हेक्टेयर टमाटर का उत्पादन 2 से 3 लाख रुपए का होता है।

क्या है कीवी का फल

Kiwi Health Benefits : वैसे तो कीवी एक विदेशी फल है। लेकिन यह बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है क्योंकि इसमें कई सारे तत्व अत्याधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन-ई, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। संतरे के मुकाबले इसमें बहुत ज्यादा विटामिन है। बाजार में कीवी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से इसके दाम बढ़ें हुए हैं।

ऐसे करें कीवी की खेती

Kiwi Ki Kheti Kaise karen

Kiwi Farming Climate Requirement : कीवी की खेती करने के लिए सबसे पहले यह समझना होगा कि यह किस मौसम में अच्छा उत्पादन और पेड़ जल्दी तैयार होते हैं। बताया गया है कि ज्यादा तापमान वाले क्षेत्रों में कीवी की खेती करना घाटे का सौदा है।

Kiwi Growing Temparature : ठंड वाले इलाकों में जहां का तापमान 30 डिग्री से कम हो वहां कीवी की खेती की जा सकती है।

Kiwi Farming Soil Type : कीवी की खेती उन स्थानों में की जा सकती है जहां से समुद्र तल की ऊंचाई 1000 से 2000 मीटर के बीच हो। वर्ष भर में करीब 250 सेंटीमीटर की औसत वर्षा होनी चाहिए। इसकी खेती के लिए गहरी दोमट मिट्टी व हलकी अम्लीय मिट्टी कीवी की खेती के लिए उपयुक्त होती है। जिसका पीएच 5 से 6 के मध्य हो।

Kiwi Farming Field Preparation : कीवी का पौधा (Kiwi Plant) जिस जगह लगाना है वहां पहले से गड्ढा कर ले। उस गड्ढे में बालू, सड़ी हुई गोबर की खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट, मिट्टी और लकड़ी का बुरादा तथा कोयले का चूरा 2ः2ः1ः1 के अनुपात में सभी को मिलाएं।

Kiwi Plant Kalam : गड्ढा तैयार हो जाने के पश्चात बाजार से या फिर पुराने पौधों की कलम लाकर लगानी चाहिए। कीवी का पौधा 4 से 5 वर्ष में तैयार हो जाता है और फल देने लगता है। वही व्यवसायिक दृष्टिकोण से कीवी के पौधे से पर्याप्त उत्पादन (Kiwi Prodution) 6 से 7 वर्ष के बाद मिलना शुरू होता है।

Next Story