
घर में रख ले इस तरह का कछुआ, गिरेगा पैसा ही पैसा, बिजनेसमैन रतन टाटा से लेकर अंबानी तक रखे है इसे घर में, जानिए!

MONEY 2
हर व्यक्ति धनवान और भाग्यशाली बनना चाहता है। लेकिन क्या यह संभव है। यह सवाल भी सभी के जेहन में आता है। अगर हम कहें कि यह संभव है तो क्या आपको विश्वास होगा। लेकिन आज हम कुछ विशेष उपायों के साथ कुछ जानकारी आपके साथ साझा करेंगे। जिससे आपको यह विश्वास हो जाएगा कि अगर इन जानकारियों को अमल में लाया जाए तो अवश्य ही चमत्कारिक लाभ देखने को मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं घर में धातु के कछुए रखने के संबंध में।
कछुआ रखना है शुभ
हमारे वास्तु शास्त्र और फेंगशुई ने बताया गया है कि घर में कछुआ रखना बहुत ही शुभ है। कछुआ रखने से धन दौलत सुख समृद्धि आती है। ऐसे में हमें घर में कछुआ रखना चाहिए। फेंगशुई मैं कछुए को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।
घर में रखें कौन सा कछुआ
घर में रखने के लिए कई तरह के कछुए बाजार में मिलते हैं। लेकिन हमें कौन से कछुआ को अपने घर में रखना है इसके लिए ग्रहों का विचार, समस्याओं का विचार तथा कुंडली का विचार करना आवश्यक है। बाजार में लकड़ी तथा कई तरह के धातु का कछुआ मिलता है। आइए जाने कौन सा कछुआ घर में रखने से कौन सी समस्या दूर होती है।
- कहते हैं कि अगर लकड़ी का कछुआ पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखा जाए तो धन की समस्या दूर होती है।
- लकड़ी का कछुआ रखने से पारिवारिक कला दूर हो जाता है।
- अगर आय में वृद्धि रुकी हुई है तो घर में खुला मुंह वाला कछुआ रखना चाहिए। अवश्य ही लाभ प्राप्त होता है।
- कार्यक्षेत्र में काफी दिनों से तरक्की नहीं हो रही है तो काले रंग के कछुए की तस्वीर लाकर घर में लगाएं।
- उत्तर दिशा में धातु वाला कछुआ रखा जाए तो अवश्य ही रुकी हुई तरक्की मिलती है।
- घर में सामान्य तौर पर पीतल, तांबा, चांदी जैसी धातु के बने कछुए रखे जा सकते हैं।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
