
चाहते है जल्दी से हो जाएं आपकी शादी तो करिए ये उपाय

कई बार विवाह की तैयारी पूर्ण हो जाती है उसके बाद भी ऐसा कुछ होता है कि विवाह टल जाता है। ऐसा क्यों हो रहा है लोग समझ नहीं पाते। कई बार तो इसका दोस्त लड़का लड़की या अन्य रिश्तेदारों के ऊपर मढ दिया जाता है। लेकिन हमारे शास्त्रों में विवाह को 7 जन्मों का बंधन बताया गया है। अगर विवाह सात जन्मों का बंधन है तो फिर वह दिक्कतें क्यों आती हैं आज हम इसी संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही इन परेशानियों से मुक्ति पाने के उपाय भी शास्त्रों में बताए अनुसार आपसे साझा करेंगे।
शिवलिंग पर चढ़ाएं जल
जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो पा रहा है उन्हें सोलह सोमवार का व्रत रखना चाहिए। शिवलिंग पर गाय का दूध, बेलपत्र, पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से अपनी मनोकामना कहें। अवश्य ही पूर्ण होती है। हो सके तो पार्वती मंगल का पाठ भी करवाएं।
उत्तर पश्चिम दिशा में हो बैडरूम
जिस घर में विवाह की तैयारियां चल रही हूं वहां आवश्यक है कि नववधू के लिए तैयार होने वाला कमरा उत्तर पश्चिम दिशा में हो। अगर ऐसा संभव नहीं है तो उत्तर पश्चिम दिशा में कमरे का निर्माण करवाना चाहिए। बताया गया है कि द्वार से उचित दूरी में बेड रखना चाहिए।
वट वृक्ष की करें पूजा
पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ की पूजा कर 108 बार परिक्रमा करें। गुरुवार के दिन वट वृक्ष पर जल अर्पित करें। सिर्फ इतना करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में हो रही परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
गुरुवार के दिन रखें व्रत
अगर विवाह में देरी हो रही है, या बार-बार रिश्ते बनते बनते आ रहे हैं तो गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। केले की पूजा करनी चाहिए तथा पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। संभव हो तो भगवान विष्णु के 108 नामों का जाप करें। ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी।
रुद्राक्ष धारण करें
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि अगर विवाह में परेशानी उत्पन्न हो रही है तो 6 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। रुद्राक्ष भगवान कार्तिकेय का रूप माना गया है। इसे धारण करने पर विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिन जातकों का विवाह नहीं हो पा रहा है उनका विवाह बहुत जल्दी हो जाता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
