
बिज़नेस
अगर आपको सपने में दिखे नेवला तो आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
20 Jan 2022 7:52 PM IST

x
अगर सपने में नेवला दिखाई दे तो इसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि नेवले को देखना गुप्त धन प्राप्त होने वाला है।
अगर स्वप्न में नेवला दिखाई दे तो इसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि नेवले को देखना गुप्त धन प्राप्त होने वाला है। अगर स्वप्न शास्त्र में गहराई से इस विषय पर विचार किया जाए तो पता चलता है कि नेवले का दिखना शुभ है लेकिन किस वक्त नेवला देखा गया इसका विचार अवश्य कर लेना चाहिए। क्योंकि पूर्ण फल की जानकारी तभी होगी जब हम पूर्ण विचार करेंगे। आइए जाने स्वप्न में नेवला दिखने पर क्या फल होता है।
- कहा गया है कि यदि दोपहर के वक्त सोते समय सपने में नेवला दिखे तो इसे बहुत बुरा माना गया है। बताया जाता है कि इससे आर्थिक हानि तथा कई तरह की परेशानियां स्वप्न देखने वाले जातक को होती हैं।
- कहा गया है कि अगर सुबह-सुबह सपने में नेवला दिखाई दे तो गुप्त धन प्राप्त होता है। इसके लिए एक तर्क यह भी दिया है कि नेवले का सीधा संबंध जमीन से होता है इसलिए उसे जमीन में छिपा धन प्राप्त होना बताया गया है।
- वैसे भी कहा गया है कि सुबह का सपना सत्य होता है। हमारे स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह के सपने में अगर नेवला दिखे भविष्य में अवश्य ही धन प्राप्ति की प्रबल संभावना रहती है।
- कहा तो यहां तक जाता है कि अगर नेवला रातके समय में दिखे तो माना जाता है कि आपकी परेशानियां बहुत जल्द दूर हो जाएंगी।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
Next Story