
बिज़नेस
अगर आपके हाँथ में है ऐसी रेखा तो आपकी शादीशुदा जिंदगी हो जाएंगी तबाह, जानिए!
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
14 Jan 2022 11:32 AM

x
अगर आपके विवाह रेखा के पास कुछ ऐसे निशान या फिर और भी कई रेखाएं हैं ते आपकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो सकती है।
अगर आपके विवाह रेखा के पास कुछ ऐसे निशान या फिर और भी कई रेखाएं हैं ते आपकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो सकती है। ऐसा हमारे हस्त रेखा विशेषज्ञ के जानकारों का कहना हैं। वैसे भी हस्त रेखा को जीवन की किताब कहा गया है। माना जाता है कि अगर हमारे हाथ में रेखाएं है तो उनका कुछ न कुछ मतलब होता। जिस तरह से हर व्यक्ति एक तरह के नही होते हैं वैसे में हर व्यक्ति के हांथ की रेखाएं भी एक सी नही होती है। इसीलिए हाथ की रेखाओं को देखकर विवाह से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही और भी बहुत कुछ जाना जा सकता है।
मिलती है वैवाहिक जीवन की जानकारी
- वैवाहिक जीवन हर किसी का सपना होता है। चाहे वह कोई लड़की हो या फिर लड़का। लेकिन हमारे हस्त विज्ञान में कहा गया है कि हमारे हाथ में विवाह रेखा पाई जाती है। इस रेखा के सम्बंध में अगर बारीकी से अध्ययन किया जाय तो वैवाहिक जीवन से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
- कहा गया है कि अगर हमारी कनिष्ठि उंगली के नीचे विवाह रेखा होती है। अगर विवाह रेखा में कोई काला धब्बा है। ऐसे मे कहा जाता है कि ऐसे जातक अपने लाइफ पार्टन से मिलने वाले सुखों से वंचित रहता है।
- अगर विवाह रेखा कनिष्ठि उंगली के दूसरे पोर की ओर जाती है तो ऐसे जातक अविवाहित रहते हैं।
- कहा गया है कि अगर विवाह रेखा पर दूसरी रेखा आकर काटती है तो शादी के बाद इंसान की शादीशुदा जीवन बर्बाद हो जाता है।
- अगर विवाह रेखा के पास दो या फिर उससे आधिक रेखाएं है तो जातक के कई महिलाओं से सम्पर्क रहता है।
- अगर किसी जातक के हाथ में दो विवाह रेखाएं है। जिसमें एक गहरी तथा दूसरी महीन और एक रेखा बुध पर्वत की ओर जाये तो ऐसे जातकों की दो शादियां होती हैं।
- अगर विवाह की रेखा टूटी हुई हे और छोटी है तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन ज्यादा दिन तक नही चलता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों बनी ही रहती है।
- वही बताया गया है कि अगर विवाह रेखा लालिमा लिए हो। ऐसे लोगों के सम्बंध में कहा गया है कि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
Next Story