
घर में अगर ये पौधा है तो मालामाल बनना तय है, जानिए!

पौधे घर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण सुधार में तो अपनी अंहम भूमिका निभाते ही है वे आपके धर की आर्थिक विपदा को भी दूर करते है। ज्योतिष के हिसाब से कुछ ऐसे पौधे है जो बेहद शुभ होते हैं। तुलसी, केला, बेल की तरह ही लाजबंती का पौधा भी बेहद लकी होता है। इसे छुई-मुई के नाम से भी जाना जाता है।
ईशान कोण में रखे पौधा
ज्योतिषविद की माने तो लाजबंती का पौधा घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। इसमें प्रतिदिन पानी देना चाहिए। पौधे के आसपास गंदगी नही होनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य बढ़ेगा और आर्थिक विपदा नही होगी।
शनि देव होते है प्रसन्न
ज्योतिषविद बताती है कि लाजबंती का पौधा औषधी गुणो से भरपूर होता है। यह नकारात्मक उर्जा को खत्म करता है। इसमें नीले रंग के फूल आते है। शनि देव को नीला फूल प्रिय हैं और अगर लाजबंती के फूल भगवान शनि को चढ़ाए जाए तो वे प्रसन्न होते है।
इसी तरह कृष्णकांता का फूल भी नीला होता हैं। इसे लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसे भी घर में लगाना चाहिए। तो वही हल्दी का पौधा लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी नही आती है। इसी तरह कई अन्य पौधे भी वास्तु दोष को दूर करने में लाभकारी होते है।
