
अगर हाँथ में बना है ऐसा निशान तो आ सकता है हार्ट अटैक, ऐसे चेक करे

हस्तरेखा विज्ञान में केवल धन लाभ या फिर जीवन से जुड़े उतार चढ़ाव के साथ ही और भी ज्यादा जानकारी मिलती है। इसके लिए आवश्यक है कि हमें उसके बारे में बारीक जानकारी हो। जीवन के कई पहलुओं का भेद हस्तरेखा में पाए जाने वाले चिन्ह खोलते हैं। कई बार हाथ में बनने वाले कुछ निशानों को हम अनदेखा कर देते हैं । लेकिन हाथ के वह निशान कई तरह से बीमारियो का संकेत देते हैं। आज हम हृदय रोग से संबंधित कुछ हस्तरेखा पर विचार करेंगे।
हृदय रेखा का विचार
ह््रदय हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन पर्यावरण में बढ़ रहे तरह-तरह के प्रदूषण ह््रदय रोग के लिए उत्तरदाई है। ऐसे में हृदय रोग के संबंध में जानकारी लेने के लिए हृदय रेखा का बारीकी से विचार करना आवश्यक है। आज हम बताने जा रहे हैं अगर हृदय रेखा पर द्वीप जैसा कुछ दिखाई दे तो समझा जाता है कि जातक को हृदय रोग से संबंधित बीमारी होगी।
जाने और भी रोगों के संकेत
- कहा गया है कि अगर हथेली की उंगलियों में नाखून ऊंचे हो मस्तिष्क रेखा शनि पर्वत से होकर बुध तक जाती है तो ऐसे लोग टीबी रोग के शिकार होते हैं।
- अगर किसी के हाथों की उंगलियां और आगे की ओर मुड़ी हुई हैं। हाथ में मौजूद पर्वत दबे हुए हो तो ऐसे लोग मिर्गी रोग के शिकार होते हैं।
- कहा गया है कि अगर हथेली पर मौजूद बुध रेखा में काला निशान या कहीं द्वीप बना हुआ है तो ऐसे लोग पीलिया रोग के शिकार होते हैं।
- कहा गया है कि अगर बुध और शनि पर्वत पर एक लंबी और लहरदार रेखा दिखाई देती है। वहीं शनि पर्वत के आसपास कई रेखाएं हैं ऐसे लोग दंत रोग के शिकार होते हैं।
नोटा-ः इन सब बातों को जानने के बाद हमें अपने स्वास्थ्य का सही ध्यान रखते हुए चिकित्सक की सलाह लेकर इलाज करवाना चाहिए। उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
