
कर्ज दे-देकर हो गए है परेशान और चाहते है मुक्ति तो अपनाए यह आसान टोटका, पलभर में मिलेगा छुटकारा

महंगाई के इस दौर में तथा कोरोना के बाद बने हालात मे शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके सिर पर कोई कर्ज न हो। कई लोगों के नौकरी भी चली गई है। लोगों को काम धंधा छोड़कर वापस अपने गांव आना पड़ा है। ऐसे में कर्ज के बोझ तले दबे लोग कर्ज से मुक्ति पाने तड़प रहे हैं। ऐसे में हम उनकी कुछ सहायता करते हुए कुछ टोटके बताने जा रहे हैं। इन टोटकों की सहायता से अगर उपय किये जाएं तो काफी सहायता हो सकती है।
घातक है कर्ज का बोझ
कर्ज का बोझ इतना घातक होता है कि कई बार वह जानलेवा भी होता है। ऐसे में कर्ज लेने के बाद उसे समय से चुकाने का प्रयास करना चाहिए। लेकिन अगर किसी कारणबस कर्ज चुकाने में देरी हो जाये तो परेशान नही होना चाहिए। बल्कि कर्ज कैसे चुकता हो इस पर विचार करना चाहिए। आज हम कुछ टोटके बता रहें हैं इन्हे भी आजमाएं।
ऐसा करें कर्ज से मुक्ति मिलेगी
- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर पूजा करें। इसके बाद ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए।
- मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- बुधवार के दिन गाय को दाल खिलाएं। इसके लिए दाल को उबालें उसमें घी मिलाएं और अपने हांथ से खिलाएं।
- घर में ईशान कोण को साफ रखें। ऐसा करने से घर में सम्पन्नता आती है। ईश्व का वास इस कोण में बताया गया है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लंे।
