
देशवासियों के लिए खुशखबरी, सस्ता होगा खाद्य तेल, आयात पर कस्टम ड्यूटी खत्म

लगातार महागाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत भरी खबर मिल रही है। खाद्यतेल की बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा तेल आयात पर कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। ऐसे में सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल का आयात भरपूर मात्रा में किया जाएगा। कस्टम ड्यूटी खत्म होने से खाद्य तेल सस्ते होंगे। जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिलेगा।
सरकार का निर्णय कुछ इस तरह
जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने क्रूड सोयाबीन आयल और सूरजमुखी आयल को दो वित्तीय वर्ष के लिए छूट प्रदान की है। बताया गया है कि वर्ष 2022-23 और वर्ष 2023-24 के लिए प्रति वर्ष 20 लाख मैट्रिक टन आयात पर ड्यूटी फ्री कर दी गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अवश्य ही खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आएगी।
साथ ही बताया गया है कि सरकार ने तेल पर लगने वाले सीमा शुल्क और कृषि बुनियादी शुल्क के साथ ही डेवलपमेंट सेस को भी खत्म कर दिया है। तेल का आयात करने पर यह टेक्स नहीं देने होंगे। सरकार के इस निर्णय से आने वाली तेल में गिरावट उपभोक्ताओं को राहत देगी।
आयात पर निर्भर है तेल बाजार
देश में खाद्य तेल के लिए पर्याप्त उपलब्धता न होने से विदेशों से आयात किया जाता है। विदेशी बाजार की उपलब्धता के आधार पर देश में खाद्य तेलों की कीमत बढ़ती करती रहती है। देश में पर्याप्त तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं बना रहा है। किसानों को विशेष छूट और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
