
इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर महीने के कमाएं लाखों रूपए, जानिए पूरी डीटेल्स

नई दिल्ली। कोरोना काल में कई लोग बेरोजगार हो गए। कई कंपनियां बंद हो गई। लेकिन जैसे ही कोरोना का समाप्त हुआ। नौकरी के इच्छुक व्यक्ति ने नई जॉब ढूढ़ी तो व्यापारियों में अपना बिजनेस शुरू किया। ऐसे में अगर आप बिजनेस अथवा व्यापार में रूचि रखते है। तो आप भी पारस डेयरी (Paras Dairy) के साथ जुड़कर खुद का व्यापार कर सकते हैं। इस डेयरी के दूध के अलावा भी कई प्रोडक्ट आते है। जिनकी मार्केट में खासा डिमाण्ड रहती हैं।
फ्रेंचाइजी लेने की यह है प्रक्रिया
पारस डेयरी (Paras Dairy) की फ्रेंचाइजी लेने की प्रक्रिया बेहद आसान हैं। इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट विजिट करना होगा। जहां आपको पारस शॉप के ऑप्शन में जाना होगा। यहां आपको एक फार्म दिखेगा। उसे भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद कंपनी आपसे संपर्क करेंगी।
फ्रेंचाइजी मिलने के बाद आपको जगह की जरूरत पड़ेगी। जो किसी हाल या दुकान के रूप में हो सकती हैं। जगह इतनी हो जहां आप आसानी से अपना व्यापार कर सके। रिपोर्ट् की माने तो 100 से लेकर 150 स्क्वायर फिट तक जगह होनी चाहिए।
इस कंपनी के कई अलग-अलग प्रोडक्ट है। जिसमें अलग-अलग मार्जिन मिलती है। बिजनेस का चलना जगह एवं स्थान पर निर्भर करता है। अगर आपका व्यापार चल गया तो यहां से आप महीने के लाख दो रूपए आसानी से कमा सकते हैं।