बिज़नेस

Mandi Bhav: डॉलर चना व मक्का के दाम में तेजी, सोयाबीन के दाम घटे, यहां पर जानें ताजा मंडी भाव

Sanjay Patel
25 April 2023 4:18 PM IST
Mandi Bhav: डॉलर चना व मक्का के दाम में तेजी, सोयाबीन के दाम घटे, यहां पर जानें ताजा मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देसी चना व सोयाबीन के दाम बीते दिनों की अपेक्षा घट गए तो वहीं डॉलर चना व मक्का के भाव बढ़ गए।

Mandi Bhav: मंडी में अनाज और सब्जियों के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देसी चना व सोयाबीन के दाम बीते दिनों की अपेक्षा घट गए तो वहीं डॉलर चना व मक्का के भाव बढ़ गए। गेहूं के दाम में भी गिरावट नजर आई। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। यहां आपको दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित सब्जियों के दाम भी मिल जाएंगे। प्रतिदिन मार्केट के हिसाब से रेट में आए उतार-चढ़ाव की सटीक जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट के रेट यहां पर उपलब्ध हैं।

मंडी अनाज भाव

अनाज के दामों में उतार-चढ़ा बना हुआ है। मंडी में आज सोयाबीन 2605 रुपए से 5425, गेहूं 1805 से 2846, गेहूं सुजाता 2416 से 4758, मक्का 1802 से 1951, डॉलर चना 3400 से 11700, देसी चना 2250 से 5855, चना कांटा 3940 से 4850, मसूर 4700 से 4985, मूंग 2630 से 7250, मूंग एवरेज 4801 से 7878, तुअर 2805 से 5500, तुअर सफेद महाराष्ट्र 6700 से 7151, तुअर कर्नाटक 5301 से 7451, निमाड़ी तुअर 3880 से 6865, सरसों 4400 से 5781, सरसों निमाड़ी 4251 से 5031, उड़द बोल्ड 5400 से 7600, उड़द मीडियम के दाम 3680 से 6092 रुपए तक रहे।

आज का सब्जी भाव

मंडी में आज टमाटर 400 से 1600, कद्दू 400 से 1000, खीरा 600 से 1000, भिंडी 1000 से 4000, पालक 300 से 600, करेला 1000 से 2000, लौकी 1000 से 2500, बैगन 400 से 800, फूल गोभी 600 से 2000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 800 से 2000, पपीता 600 से 2000, आम 2500 से 10000, अनानास 1500 से 4500, पत्ता गोभी 100 से 400, सहजन 1500 से 2500, धनिया 600 से 1500, शिमला मिर्च के दाम 800 से 2000 रुपए तक रहे। जबकि तरबूज 300 से 1000, सेब 2000 से 8000 और केला के दाम 600 से 2000 रुपए तक नजर आए।

आलू, प्याज, लहसुन रेट

एक्स्ट्रा सुपर आलू 1100 से 1300, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1100, चिप्सोना आलू 600 से 1250, छांटन आलू 600 से 900 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 800 से 900, सुपर प्याज 600 से 800, एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए रहे। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 5500 से 6500, सुपर लहसुन 5000 से 5500, एवरेज लहसुन 4000 से 5000, मीडियम लहसुन 2000 से 2800, हलकी लहसुन के भाव 800 से 1500 रुपए तक देखने को मिले। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story