
घर में न उगने दें पीपल का पौधा, अन्यथा घर वालों के साथ होगा कुछ ऐसा

पीपल एक पवित्र वृक्ष है। इसमें देवताओं का निवास बताया गया है। कई बार देखा गया है कि पीपल का पौधा अनचाहे जगह मे ज्यादा उगता है। जैसे घर की दीवारों पर या फिर कुआं आदि में। घर के आसपास पीपल के पौधे का उगना वास्तु शास्त्र में अनुपयुक्त बताया गया है। इसे हटा देना चाहिए। लेकिन पीपल के पौधे को हटान भी अशुभ बताया गया है। लेकिन हमारे शस्त्रों मे ंपीपल के पौधे को हटाने के लिए कुछ उपाय भी बताए गये हैं। अगर इन उपायों को अपनाते हुए पीपल के पौधे के हटाया जाय तो अशुभ प्रभाव नही पड़ता है।
क्या है नुकसान
बताया गया है कि अगर घर में पीपल का पौधा उग जाता है तो उससे कई तरह की परेशानियां आती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पीपल का पौधा घर में होने से परिवार के लोगों की तरक्की प्रभावित होती है। आए दिन कोई न कोई समस्याएं बनी ही रहते हैं। ऐसे में पीपल को हटाने के संबंध में विचार करना चाहिए। शास्त्रों में पीपल का पौधा लगाना शुभ बताया गया है लेकिन इसे घर से दूर लगाना चाहिए।
पीपल को काटना अशुभ
हमारे धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि पीपल के पौधे को नहीं काटना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। लेकिन पीपल का पौधा अगर घर के आस-पास उग आए तो उसे हटाने के लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। अगर उन उपायों का प्रयोग करते हुए पीपल के पौधे को हटाया जाए तो इससे दोष नहीं लगता।
क्या है विधान
अनचाहे जगह पर पीपल का पौधा अगर उगाता है तो उसे हटाने के लिए हमारे शास्त्रों में कुछ विधान बताए गए हैं। शास्त्रों में बताए अनुसार हमें पीपल के पौधे की हटाने के पूर्व पूजा करनी चाहिए। इसके पश्चात रविवार के दिन क्षमा याचना करते हुए उसे हटा दें।
वही बताया गया है कि अगर पीपल का छोटा सा पौधा आपके घर में या घर के आस-पास उग गाया है तो उसे पहले पूजा कर क्षमा याचना मांगते हुए रविवार के दिन जड़ सहित उखाड़ कर किसी पवित्र जगह पर ले जाकर लगा दे। रविवार के दिन उखाड़ने से जहां दोष नहीं लगता। वही पीपल का पौधा लगा देने से आपको कई यज्ञ का पुण्य प्राप्त होगा।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
