
DA Hike Update 2023: खुशखबरी! फिर से बढ़ा DA, मिलेंगे पूरे ₹27000 एक्स्ट्रा

DA Hike Update 2023
DA Hike Update 2023: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने जहां हाल के दिनों में महंगाई भत्ता बढ़ाया है वहीं अब पुनः महागाई भत्ता बढ़ने वाला है। सरकार कर्मचारियों को यह एक बड़ा तोहफा दे रही है। आने वाले समय में कर्मचारियों को बड़ा लाभ प्राप्त होने वाला है। सरकार पिछले दो बार से डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा कर रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जुलाई के महीने में सरकार एक बार फिर डीए बढ़ाएगी।
कितना हुआ महंगाई भत्ता
जानकारी के अनुसार अभी तक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत था। जिसे सरकार ने पुनः बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा चार प्रतिशत का इजाफा किया गया। अब एक बार फिर सरकार ने 4 प्रतिशत डीए भत्ते में वृद्धि कर चुकी है। अब कर्मचारियों को 42 प्रतिषत की दर से महागाई भत्ता प्राप्त हो रहा है।
फिर बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। इंटेक्स से प्राप्त हो रहे आंकड़ों के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार भी लगभग 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। यह बात अलग है कि अभी एआईसीपीआई का फाइनल आंकड़ा आना बाकी है।
मिलेंगे 27000 रुपए
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो इसकी सैलरी में प्रतिमाह 720 रुपए का इजाफा होगा यानी सालाना कर्मचारियों को सैलरी में 8640 रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलेरी 56900 रुपए है उन्हें प्रतिमाह सैलरी में 2276 रुपए प्राप्त होंगे। इस तरह है कर्मचारी को सालाना 27312 रुपए प्राप्त होने वाले हैं।