
Anant Ambani Watch Price: लाखों कंपनियों का टर्नओवर भी कम, अनंत अंबानी पहनते हैं इतनी महंगी घड़ी, कीमत सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Anant Ambani Watch Price
Anant Ambani Watch Price: देश और विदेश के नामचीन बिजनेसमैन में सुमार मुकेश अंबानी के बेटे इन दिनों काफी चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की। एक कार्यक्रम के दौरान अनंत अंबानी के हाथ में घड़ी देखी गई। सोशल मीडिया की मानें तो इस घड़ी की कीमत देश की कई कंपनियों के टर्नओवर से ज्यादा है। हाल के दिनों में मुकेश अंबानी परिवार द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उन्हें इस महंगी घड़ी के साथ देखा गया।
किस कार्यक्रम में दिखे अनंत
जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर के भव्य लांच के मौके पर अनंत अंबानी को घड़ी पहने हुए देखा गया। जैसे ही यह बात सोशल मीडिया में आई अनंत अंबानी के घड़ी की चर्चा चारों ओर होने लगी। बताया गया है कि इस भव्य लांचिंग कार्यक्रम में देश ही नहीं विदेशों की नामचीन हस्तियां शामिल हुई।
इस कार्यक्रम में अनंत अंबानी ने काले रंग की एक ड्रेस साथ में उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी पहन रखी थी। लोगों की निगाहें उस घड़ी पर टिकी हुई थी। घड़ी का लुक देखते ही बनता है। जो भी एक बार इस गाड़ी को देख ले उसकी नजर नहीं हटती।
क्या है घड़ी की खासियत
अनंत अंबानी ने अपनी कलाई पर जो घड़ी पहन रखी थी उसकी कीमत सुनने के बाद शायद आपके होश ठिकाने आ जाएं। इस घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपए बताई जाती है। बताया गया है कि अनंत अंबानी ने पाटेक फ्लिप्पे की इस घड़ी को कॉम्प्लिकेटेड घड़ी के रूप में माना जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस घड़ी में कई खासियत है। इस घड़ी को बनाने में 100000 घंटे का समय लगा था। इसमें एक रिवर्सिबल केस और दो इंडिपेंडेंट डायल है। साथ में बताया गया है कि 6 पेंडेंट इनोवेशन है।
