बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई कन्फर्म? बनेगी सलीम खान के घर की बहु, तैयारियां शुरू

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
7 April 2024 4:26 AM
Updated: 7 April 2024 4:26 AM
सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई कन्फर्म? बनेगी सलीम खान के घर की बहु, तैयारियां शुरू
x
Sonakshi Sinha Ki Shadi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा हो रही है।

Sonakshi Sinha Ki Shadi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा हो रही है। सोनाक्षी का नाम कभी सलमान खान के साथ जुड़ा तो कभी कभी और मुस्लिम एक्टर के साथ। लेकिन इस बीच जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे स्टार्स शामिल होने वाले हैं। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा ने अभी अपनी शादी को लेकर अधिकारिक तौर पर बयान नहीं दिया है।

जहीर इकबाल द्वारा सोनाक्षी सिन्हा संग अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाए जाने के बाद से ही अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 36 साल की हो गई हैं, उनका 36वां जन्मदिन हाल ही में गुजरा है। रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपने इश्क को खुल्लमखुला कबूल किया, जिसके बाद से चर्चाएं तेज हो गईं कि शत्रुघ्न सिन्हा का दामाद को बॉलीवुड का ये फ्लॉप एक्टर ही बनने वाला है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले काफी समय से साथ हैं, दोनों को अक्सर एक-दूसरे का साथ स्पॉट किया जाता रहा है। दोनों के डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से हैं, लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को चुप्पी बनाई हुई है।


जहीर इकबाल के प्यार के इजहारनामे और सलमान खान की बहन अर्पिता के ‘भाभी’ कहने के बाद फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि मुस्लिम फ्लॉप एक्टर जहीर इकबाल जल्द सोनाक्षी सिन्हा के हमसफर बनने वाले हैं। बताते चले की इक़बाल और सलमान खान रिश्ते में आते है. ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही खान परिवार की बहु बनने जा रही है.

Next Story