
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- पंजाबी रीति रिवाज से...
पंजाबी रीति रिवाज से रणवीर-आलिया की होगी विवाह रस्में, खानदानी आरके बंगले में होंगे कार्यक्रम, 17 को शादी

बॉलीवुड: कई बार शादी की डेट टलने के बाद आखिर कार बॉलीबुड के फेमस कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अप्रैल में शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर हैं। चर्चा यह भी है कि पंजाबी रीति रिवाज से कपूर परिवार के खानदानी बंग्लो में 13 से 17 अप्रैल तक शादी की सभी रस्में पूरी की जाएगी। हांलाकि इस शादी को लेकर अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नही की गई है। दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं।
इस तरह के कार्यक्रम की आ रही जानकारी
खबरों के तहत 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। इसके बाद हल्दी, संगीत समेत सभी सेरेमनी होंगीं। तो वही विवाह समारोह 17 अप्रैल को होगा। आलिया और रणवीर विवाह के बाद हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे।
पिता के बाद पुत्र की भी उसी बंग्लो में शादी
कपूर खानदान की विरासत आरके बंग्लो को इस ग्रैंड वेडिंग के लिए चुना गया है। बताते है कि इस भव्य बंगले में एक विशाल लॉन है और जो कपल की शादी में दोस्तों, फैमिली और गेस्ट के लिए काफी बड़ा है। रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को आरके हाउस में ही हुई थी।
रिलेशनशिप में है कपल
40 वर्षीय रणबीर कपूर और 29 वर्षीय आलिया 4 वर्षो से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के परिवारों के साथ अच्छी बॉन्डिंग भी शेयर करते हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया को काफी पसंद करती हैं और अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें लेकर प्यार बरसाती नजर आती हैं। रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते भी देखा जाता है।
ब्रह्मास्त्र' में एक साथ करेंगे काम
उक्त प्रेमी युगल विवाह करके जहां अपने निजी जीवन जीने पर मोहर लगाने जा रहा है वही फिल्मों में भी साथ में नजर आएंगे। पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रणवीर और आलिया एक साथ काम कर रहे है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगी।
