
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- बॉलीवुड
- /
- फिल्म 'RRR' की...
फिल्म 'RRR' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट अप्रैल में करने जा रही शादी, ये बनेगा दूल्हा

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: अप्रैल माह में शुभ-मुहूर्त शुरू हो रहे है, तो वही एक बार फिर बॉलीबुड की फेमस जोड़ी रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खबरों के तहत वे दोनों अप्रैल माह में शादी कर सकते है। दरअसल दोनो की शादी अक्टूबर से दिसंबर के बीच होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणो के चलते विवाह को टाल दिया गया था।
शादी को लेकर चर्चा
खबरो के मुताबिक इंडस्ट्री में जोर शोर से चर्चा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल, 2022 में शादी करने वाले हैं। कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर स्पॉट किया गया था, इतना ही नहीं मनीष को भी उनके घर पर भी देखा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कपूर परिवार बहू को घर लाने के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहा है।
लम्बे समय से कर रहे एक दूसरे को डेट
दरअसल बॉलीबुड का यह खूबसूरत कपल पिछले कई वर्षो से एक-दूसरे को डेट कर रहा हैं। दोनों को न सिर्फ साथ में देखा जा रहा है बल्कि प्रेमी युगल के लव लाइफ को लेकर चर्चा रहती है। यही वजह है कि उनके चाहने वालों को उनके शादी का बेसब्री से इंतजार हैं।
ब्रह्मास्त्र की सूटिंग में व्यस्त है यह कपल
एक्ट्रेस आलिया और रणबीर अपनी नई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में लगे हुए हैं। हाल ही में बनारस से दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बनारस में कपल ने फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाने की शूटिंग की है। ये फिल्म 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
आलिया ने मनाया था 29वां जन्मदिन
एक्ट्रेस आलिया भट्ट 29 वर्ष की हो गई है और उन्होने अपना 29वां जन्मदिन हाल ही में सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर 'ब्रह्मास्त्र' से उनका पहला लुक रिवील किया गया था।