बॉलीवुड

मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने 43 वर्ष की उम्र में रचाई शादी, लुक देख आप भी रह जाएंगे दंग

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
21 May 2022 3:30 PM GMT
Updated: 2022-05-21 15:31:03
मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने 43 वर्ष की उम्र में रचाई शादी, लुक देख आप भी रह जाएंगे दंग
x
मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने 43 वर्ष की उम्र में रचाई शादी, लुक देख आप भी रह जाएंगे दंग! Famous singer Kanika Kapoor got married at the age of 43, you will also be stunned to see the look

मशहूर सिंगर Kanika Kapoor ने बेस्ट बिजनेसमैन राजा गौतम के साथ, सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गई है। उनके विवाह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कनिका काफी खूबसूरत लग रही है। लोग उनके लुक और इस सौन्दर्यता को काफी पंसद कर रहे है।

दरअसल कनिका कपूर की शादी को लेकर कुछ समय ये खूब चर्चाओं हो रही थी, लेकिन उन्होने शादी को लेकर अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नही की थी। अचानक से उन्होने अपने विवाह की फोटोग्राफ को सार्वजनिक करके सभी को चौका दिया है।


10 वर्ष पहले पति से हुआ था तलाक

कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। उन्होने 2012 में पहले पति राज चंदोक से तलाक के लिया था। राज और कनिका के तीन बच्चें हैं। तो वही काफी समय से कनिका और गौतम के रिलेशन की खबरें आ रही थी। अब उन्होने अपने विवाह को सार्वजनिक करके सभी को गुड न्यूज दे दी है।

कनिका कपूर की शादी में करीबी लोग हुए शामिल

खबरों के तहत कनिका इस विवाह को लेकर काफी खुश है। उन्होने विवाह रस्मों का काफी सेलिब्रेट भी किया है, हांलाकि सेरेमनी में कपल का परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।


तलाक के बाद मुंबई आ गई थी कनिका

खबरों के तहत कनिका कपूर का हम सफर बने दूल्हे राजा गौतम लंदन के बेस्ड बिजनेसमैन हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना 'जुगनी जी' रिलीज किया. इस गाने ने कनिका की किस्मत पलट दी और आज वह मशहूर सिंगरों में सुमार है।

Next Story