बॉलीवुड

शाहरुख खान के ऊपर दुखो का पहाड़, 59 साल के करीबी एक्टर ने कह दिया दुनिया को अलविदा, बॉलीवुड में पसरा मातम

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
20 Feb 2024 1:42 PM IST
Updated: 2024-02-20 08:12:29
शाहरुख खान के ऊपर दुखो का पहाड़, 59 साल के करीबी एक्टर ने कह दिया दुनिया को अलविदा, बॉलीवुड में पसरा मातम
x
Rituraj Singh Death: टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपना धाकड़ अंदाज़ जमाए हुए ऋतुराज सिंह ने दुनिया को 59 साल की उम्र में अलविदा कह दिया।

Rituraj Singh Death News In Hindi, Rituraj Singh Ki Maut: टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपना धाकड़ अंदाज़ जमाए हुए ऋतुराज सिंह ने दुनिया को 59 साल की उम्र में अलविदा कह दिया। बताया जाता है की ऋतुराज सिंह लम्बे समय से बीमार थे. उनका इलाज़ अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल में भर्ती होने के कुछ दिन बाद एक्टर रिकवर होने आगे थे. लेकिन अचानक आए कार्डिएक अरेस्ट ने उनकी जिंदगी छीन ली। ऋतुराज रुपाली गांगुली के हिट शो अनुपमा में नजर आए थे।

ऋतुराज सिंह ने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म में वरुण धवन के पिता के रूप में काम किया था. बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि ऋतुराज सिंह, शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड थे। दोनों स्ट्रगल के दिनों के साथी थी, और साथ में खूब थिएटर भी किया थ। ऋतुराज सिंह हमेशा कहते थे कि जब भी कभी वह मुसीबत होंगे, तो शाहरुख ही सबसे पहले उनके पास आएंगे।




ऋतुराज सिंह और शाहरुख खान ने बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो से शुरुआत की थी। दोनों को एक्टिंग का चस्का था, हीरो बनना चाहते थे, तो इसलिए थिएटर से शुरुआत की। दोनों बैरी जॉन के थिएटर ग्रुप TAG यानी Theatre Action Group का हिस्सा थे। दिल्ली में रहने के दौरान ऋतुराज सिंह और शाहरुख की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी।

ऋतुराज ने बताया था कि वह और शाहरुख एकदम चड्डी-बड्डी यार थे। दोनों एक-दूसरे के कपड़े भी पहन लेते थे। जब भी वक्त मिलता तो शाहरुख और ऋतुराज सिंह साथ में वक्त गुजारते।

Next Story