बिहार

समुद्र में मछली पकड़ते बिहार का युवक पहुंच गया पाकिस्तान, हुआ कैद

पटना (Patna News in Hindi): बिहार के मुजफ्फरपुर के गायघाट निवासी दिनेश सहनी मछली पकड़ने के दौरान समुद्री सीमा लांग गया और पाकिस्तान पहुंच गया। जहां उसे पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। उक्त युवक गुरजारत में एक मछली पकडने वाली कम्पनी में काम करता था। परिजनों को इस बात की जानकारी होने के बाद वह स्थानीय सांसद से युवक को सुरक्षित वापस ले आने की गुहार लगाए हैं।

नौकरी करने गया था युवक

दिनेश सहनी के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा काम-धंधे के लिए गुजरात गया था। जहां पोरबंदर में दिनेश सहनी को निजी फिशिंग बोट कंपनी में मछली पकड़ने का काम मिल गया। काम मिलने के बाद दिनेश सहनी समुद्र में मछली पकड़ने का कार्य करने लगा।

लांघ गया समुद्री सीमा

बताया जाता है कि दिनेश सहनी धोखे से मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गया। उसे पता ही नही चला। लेकिन इसी बीच उसे पाकिस्तान के जवानेां ने घेर कर पकड लिया और कैद कर लिया।

परिजन परेशान

युवक के परिजन कों इस बात की जानकारी होने के बाद युवक की खोज शुरू की गई। बताया जाता है कि कंपनी के लोगों द्वारा कुछ साफ तौर पर नही बताया गया। लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास करना शुरू कर दिया।

सांसद से लागई गुहार

युवक को छुडाने के लिए परिजनो ने सांसद अजय निषाद से गुहार लगाई। जिस पर सांसद ने 13 अप्रैल को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर कमरथू के निवासी दिनेश सहनी को भारत वापस बुलाए जाने की मांग की गई है। सारे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया हैं।

Next Story