बिहार

Bihar News : जीजा के प्यार में पड़ी साली ने पति की करवा दी हत्या, गिरफ्तार

Manoj Shukla
15 April 2021 10:21 AM GMT
Bihar News : जीजा के प्यार में पड़ी साली ने पति की करवा दी हत्या, गिरफ्तार
x
Bihar News : बिहार। पूर्णिया क्षेत्र के मुफस्सिल थाना अंतर्गत कालीगंज के एक साइकिल मिस्त्री की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी व साढू को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। पत्नी व साढू मो. चांद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिहाजा रास्ते में रोड़ा बन रहे मो. बाबुल की हत्या करवा दी गई। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर किया हैं। 

Bihar News : जीजा के प्यार में पड़ी साली ने पति की करवा दी हत्या, गिरफ्तारखबरों की माने तो मो. बाबुल कालीगंज में एक साइकिल की दुकान चलाता था। वह काफी शांत स्वभाव का था। वह अपने पत्नी से बेपनाह प्यार करता था। लेकिन इस बीच उसकी पत्नी अपने जीजा के प्यार में पड़ गई। दोनों के प्रेम के बीच में मो. बाबुल रोड़ा बन रहा था। लिहाजा जीजा एवं साली ने मिलकर मो. बाबुल की हत्या कर दी। मो. बाबुल का शव धमदहा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार झा ने बताया कि मो. बाबुल की पत्नी अपने जीजा मो. चांद से प्यार करती थी। जो नवगछिया का रहने वाला है। दोनों ने प्लानिंग के तहत मो. बाबुल की हत्या करवाई हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। मो. चांद गाड़ी चलाने का कार्य करता था।

एक दिन वह मो. बाबुल के दुकान पर पहुंचा। जहां से उसे अपने साथ गाड़ी में बिठाकर ले गया। धमदहा थाना क्षेत्र में उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को वहीं पर फेंक दिया। लाश जब बरामद हुई तो पूरे मामले में जांच पड़ताल की गई। बता दें कि मो. बाबुल की शादी 8 माह पहले सरसी के समीप एक गांव में हुई थी। जब जीजा उसके पति का अपहरण करके ले गया था तो वह रोने-पीटने का नाटक रही थी। लेकिन पुलिस को उस पर शव हुआ तो कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पूरे मामले में हुई थी पंचायत

मृतक के मामा का कहना है कि इस पूरे मामले में पहले पंचायत हो चुकी हैं। जिसे मायके के लोगों ने दबाकर रखा। नतीजन उसके भांजे की हत्या हो गई हैं। जिससे दोनों पक्ष के लोग स्तब्ध हैं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

SBI, ICICI, HDFC समेत ये बैंक ग्राहकों को देने जा रहे बड़ी खुशखबरी, आप भी उठाएं फायदा

जब कैटरीना की रणवीर के साथ बिकनी तस्वीर देख भड़क उठे समलान, कह दी थी यह बात

Next Story