
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- पत्नी ने की मायके जाने...
पत्नी ने की मायके जाने की जिद, केरोसिन डालकर पति ने लगाई आग, महिला गम्भीर

भोपाल। कहा जाता है कि पति-पत्नी के बीच का रिश्ता विश्वास के साथ अटूट होता है। लेकिन आज आधुनिकता की चकाचौंध में न तो विश्वास बचा और ना ही रिश्ता अटूट रह गया। तभी तो भोपाल के न्यू सिल्क स्कूल के सामने नारियल खेडा में रहने वाली एक महिला मायके जाने की जिद की तो पति नाराज हो गया। सोती महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इस समय महिला अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के गौतम नगर थाना अंतर्गत न्यू सिल्क स्कूल के सामने नारियल खेडा में रहने वाली शबनम खान उम्र 35 वर्ष को उसके पति ने केरोसिन डालकर जला दिया। वह मायके जाने की जिद कर रही थी। लेकिन वह मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनें में विवाद हुआ था। सोमवार की रात पति ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।
चीख पुकार सुन बच्चे जगे
आग लगने के बाद महिला चीखने लगी। जिस पर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे जग गए। उन्होने ने पड़ोसियों को जगाया और महिला को लेकर अस्पताल पहुंच गये। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं।
आरोपी महिला का दूसरा पति
बताया जाता है कि शबनम की दो शादी हुई थी। उसकी पहली शादी राजस्थान के छपड़ा निवासी आदिल से हुई थी। आदिल से ही उसे 3 बच्चे थे। बाद में आदिल से तलाक हो गया और बाद में नारियल खेडा निवासी समीर से दूसारा विवाह हो गया। बच्चों के साथ वह वह समीर के साथ रह रही थी।
