- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- Bhopal News : शिवराज...
Bhopal News : शिवराज पुत्र कार्तिकेय हुए कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
भोपाल (Bhopal News in Hindi) : प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में रोगियों की संख्या बेकाबू हो रही है। इसी बीच जानकारी मिली कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के पुत्र कार्तिकेय भी कोरोना पाजिटिव हो गये हैं। यह जानकारी स्वयं कार्तिकेय ने स्वयं ट्वीट कर दी है।
कोरोना को हरा कर मिलूँगा
कार्तिकेय ने रेपिड एंटीजन टेस्ट रिर्पोट पाजिटिव आई हैं वही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है। कार्तिकेय ने अपने ट्वीट में कहा कि वह कोरेाना का हराने के बाद दोस्तो ंसे मिलेंगे। साथ ही उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा है मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही सभी से घर पर रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने भी करवाई जांच
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भी कोरेाना की जांच करवाई है। जहां रेपिड एंटीजन रिर्पोट निगेटिव आई है। वही मुख्यमंत्री शिवराज की भी आरटी-पीसीआर की रिर्पोट आनी शेष है। हलांकि मुख्यमंत्री ने जांच करवाने के बाद लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से करने की अपील की है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पाॅजिटिव
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा की केारोना रिर्पोट पाॅजिटिव आ गई है। प्रारंभिक लक्ष्ण दिखने के बाद उन्होने अपनी जांच करवाई जिसके बाद पता चला कि वह पाजिटिव आ गये हैं। मनु मिश्रा ने लोगों को कोरेाना से बचाव करने की अपील की है।