भोपाल

फिल्मी अंदाज में गुन्डों ने मचाया ताडंव, महिलाओं व लड़कियो से किया ऐसा...MP NEWS

भोपाल। सुरक्षित कही जाने वाली प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन दर्जन बदमाशों ने जमकर तांडव किया। बदमाशो ने यहां की शांति व्यावस्था को ठेगा दिखाते हुये पुलिस की कार्य प्रणाली को भी चुनौती दे रहे है। घटना शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर की है। गुन्डागर्दी से यहां के लोग भयभीत है। 

उनका कहना था कि जिस तरह 30 से 35 की संख्या में रहे लोगों ने हरकत की है उसे पूरा क्षेत्र गुन्डो बदमाशो के भय में रहा। चूकि वे हवा में गोलिया चलाने के साथ ही धारदार औजर भी लहरा रहे थे। जिसके चलते विरोध करने की हिम्मत किसी में नही हुई।

इस तरह की घटना को दिया अंजाम

स्थानिय लोगो का कहना है कि लगभग तीन दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने यहां के रहवासियों के साथ मारपीट की है। महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करके अश्लीलता किये है। बदमाशों ने रुपए भी लूट लिए।

पुलिस की कार्रवाई पर उठाया जा रहा सवाल

मीडिया खबरों के मुताबिक गुन्डागर्दी के इस मामले में जंहा स्थानिय लोग सभी दहशतगर्दो पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे है तो वही उनका आरोप है कि पुलिस सही तरीके से कार्रवाई नही कर रही है, जबकि स्थानिय लोग नामजद बदमाशों की जानकारी पुलिस को दे रहे है। उनका कहना है कि पुलिस अगर सख्त कार्रवाई नही करती है तो ऐसे बदमाशो के हौसले बुलद होगे और आम आदमी का जीना मुश्किल होगा। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद पूरा मामला सामने आयेगा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story