भिंड

महिला की अजब प्रेम कहानी, 45 की उम्र में 5वीं शादी 15 वर्ष छोटे युवक से करने की तैयारी, बेटी दामाद विरोध में

महिला की अजब प्रेम कहानी, 45 की उम्र में 5वीं शादी 15 वर्ष छोटे युवक से करने की तैयारी, बेटी दामाद विरोध में
x
Bhind / भिंड : यह कैसा प्रेम प्रशंग है कि एक महिला 45 वर्ष की उम्र में 5वीं शादी करने जा रही है वही अपने से 15 वर्ष छोटे युवक से। महिला की 5 बेटियां हैं। महिला की हालत यह है कि उसे अपने पूर्व पतियों के नाम तक याद नही है। वहीं महिला की बेटी और दामाद शादी का विरोध करते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। महिला और बेटियो के बीच पुलिस समझौता करवाना चाह रही है। जिसके लिए प्रयास किये जा रहे है। 

बेटियों ने की थाने में शिकायत

शनिवार दोपहर महिला पुलिस डेस्क पहुंची महिला की बेटियों ने रोते हुए बताया कि उनकी मां 5वीं शादी करने जा रही है। तीनों बहनों को घर से निकाल दिया है। शिकायत के बाद महिला को पुलिस ने बुलवाया। महिला ने कहा कि आगे उसकी आगे की जिंदगी है। वह बेटी दामाद के भरोषे नही रह सकती।

उसने कहा कि वह शादी करना चाह रही है। लाख समझाने के बाद भी बेटियों को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस अभी भी प्रयास कर रही है कि महिला बेटियों के अपने साथ रखे और उनकी देखभाल करे। लेकिन महिला का रवैया ठीक नही दिख रहा है।

महिला ने नहीं बता सकी आपने पतियों के नाम

पुलिस महिला से उसके शादी के बार में पूछा तो महिला ने कहा कि उसे सभी पतियों के नाम याद नही हैं। महिला अपने पहले और चौथे पति नाम नही बता पाई। इतनी शादी करने के पीछे वह मजबूरी बताती रही और समय का दोष देती रही।

महिला की शादी नम्बर-1

महिला ने बताया कि 15 साल की उम्र में उसका पहला विवाह हुआ। वह मारपीट करता था इसलिए 10 माह बाद उसे छोड दिया। उसका नाम याद नही है।

महिला की शादी नम्बर-2

वही दूसरी सादी औरैया में हुई। दूसरे पति का नाम महिला ने विनोद बताया। महिला का कहना है कि ये सभी पांचों बेटियों उसी की हैं। जिसमें दो की शादी हो चुकी हैं।

महिला की शादी नम्बर-3

विनोद की सडक हादसे में मौत हो जाने के बाद तीसरी शादी करनी पडी। महिला का कहना था कि उसकी तीसरी शादी सुकांड के बृजेद्र से हुई। वह काफी बीमार रहता था जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला की शादी नम्बर-4

महिला का कहना है कि बृजेद्र की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई। जिससे उसने चौथी शादी कर ली। लेकिन महिला को आपने चौथे पति का नाम नहीं याद हैं।

महिला की शादी नम्बर-5

महिला पिछले एक वर्ष से मिथुन गुर्जर निवासी झांसी मोहल्ला के सम्पर्क में है। मिथुन महिला से 15 वर्ष छोटा है। अब दोनो भिंड से शादी करने जा रही है। युवक का कहना वो महिला से प्रेम करता है। प्रेम में उम्र का अंतर नहीं आता है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story