
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- अनूपपुर
- /
- Anuppur News: चरित्र...
Anuppur News: चरित्र संदेह पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर (Anuppur) महिला पर चरित्र संदेह होने की दशा में उसके पुराने परिचित ने डंडे से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस को मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने संदेही को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा मामला निकल कर सामने आ गया। वही पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सकरा गांव का मामला
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत सकरा गांव निवासी हिरनतिया गोड पति पप्पू गोड उम्र 35 वर्ष का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर मृत अवस्था में मिला। हत्या की इस वारदात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो पता चला महिला के घर पड़ोस के गांव खमरिया निवासी राम लखन सिंह पिता रायसिंह उम्र 35 वर्ष का काफी आना जाना था।
पुराना परिचित निकला हत्यारा
खमरिया निवासी रामलखन गोड़ का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो यह जानकारी सत्य पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने रामलखन गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं रामलखन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगे डंडे को बरामद कर लिया है।
महिला ने नहीं खोला था दरवाजा
रामलखन गोड ने पुलिस को दिए अपने बयान में हत्या का कारण महिला का दरवाजा न खोलना बताया जा रहा है। रामलखन का कहना है कि वह 14 अक्टूबर की रात करीब 12ः00 बजे महिला से मिलने उसके घर गया था। लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला इसके बाद वह उसे बाहर मिलने के लिए बुलाया।
बताया जाता है कि महिला राम लखन से मिलने बाहर आई। दोनों में विवाद हुआ। राम लखन गुस्से में आकर डंडे से महिला के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। और आरोपी रामलखन वहा से फरार हो गया।15 अक्टूबर को महिला का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी में मिला।
2 दिन चली जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित डंडे को पुलिस ने जप्त कर लिया।
