Rewa Monsoon Update: अब तक 248.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, आने वाले दिनों बारिश के आसार

Rewa Monsoon News: अच्छी वर्षा से किसानों की जगी उम्मीदें शनिवार को 30.5 मिमी हुई वर्षा;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-07-29 18:04 GMT
Rewa Monsoon Update
  • whatsapp icon

रीवा जिले में पिछले 12 दिनों से बहुत कम वर्षा हुई है तेज धूप तथा पर्याप्त वर्षा न होने के कारण खरीफ फसल की बोनी विशेषकर धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। आज जिले के लगभग सभी तहसीलों में अच्छी वर्षा हुई है। जिले में 29 जुलाई को 30.5 मिमी मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। सार्वधिक 100 मिमी वर्षा मनगवां तहसील में दर्ज की गयी है। इसके साथ-साथ तहसील हुजूर में 42.6 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 65 मिमी तथा गुढ़ में 77 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। अच्छी वर्षा से किसानों की उम्मीदें जाग उठी हैं अब एक ओर सुखती फसलों को नया जीवन मिला है वहीं दूसरी ओर अच्छी वर्षा से किसान तेजी से धान की रोपाई कर सकेंगे।

जिले में एक जून से अब तक कुल 248.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 344 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 205.५ मिलीमीटर, गुढ़ में 392 मिलीमीटर, सिरमौर में 246.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 87 मिलीमीटर, मऊगंज में 268.४ मिलीमीटर, हनुमना में 185.6 मिलीमीटर, सेमरिया में 150 मिलीमीटर, मनगवां में 366 मिलीमीटर, जवा में 198.२ मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 295 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 252.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

आने वाले दिनों बारिश के आसार 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले समय रीवा-शहडोल संभाग के कई जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वही बताया गया है कि मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, आगर, शाजापुर और राजगढ़ जिले में मध्यम स्तर की बारिश होगी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Tags:    

Similar News