रीवा: उप मुख्यमंत्री ने 22.87 करोड़ के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री ने 22.87 करोड़ के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन;

facebook
Update: 2024-03-11 03:09 GMT
रीवा: उप मुख्यमंत्री ने 22.87 करोड़ के भवन निर्माण का किया भूमिपूजन
  • whatsapp icon

रीवा: मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय परिसर में वाणिज्य संकाय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस भवन की लागत 22 करोड़ 87 लाख रुपए है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। रीवा शीघ्र ही शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा का केन्द्र है। नए भवन के निर्माण से वाणिज्य संकाय का विस्तार होगा। यहाँ कई नए व्यावसायिक पाठ¬क्रम संचालित हो सकेंगे।

समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News