रीवा कलेक्टर ने SDM और तहसीलदार को थमाया कारण बताओ नोटिस

रीवा ज़िले की कलेक्टर ने जवा के SDM और तहसीलदार को फसल क्षति मुआवजे के वितरण में देरी पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।;

facebook
Update: 2025-01-16 18:34 GMT
रीवा कलेक्टर ने SDM और तहसीलदार को थमाया कारण बताओ नोटिस
  • whatsapp icon

मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के मुआवजे के वितरण में देरी पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जवा के SDM पीयूष भट्ट और तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

किस मामले में जारी किया गया नोटिस?

कलेक्टर ने विधानसभा प्रश्न के परिप्रेक्ष्य में यह नोटिस जारी किया है। प्राकृतिक आपदा/ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के मामले में 180 किसानों को अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिली है। SDM और तहसीलदार ने मुआवजा वितरण की प्रगति की जानकारी नहीं भेजी थी, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

दो दिन में देना होगा जवाब

कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को दो दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

किसानों को होगी परेशानी

मुआवजा राशि न मिलने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। वे अपनी फ़सल के नुकसान की भरपाई नहीं कर पा रहे हैं। 

Tags:    

Similar News