उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल कल आएंगे रीवा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 9 फरवरी को रीवा आएंगे।;

facebook
Update: 2024-02-08 15:11 GMT
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल कल आएंगे रीवा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • whatsapp icon

रीवा: उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 9 फरवरी को रीवा आएंगे। उप मुख्यमंत्री 8 फरवरी को रात 10 बजे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 9 फरवरी को प्रात: 8.05 बजे रीवा पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री प्रात: 11 बजे गांव चलो अभियान में ग्राम लौआ, लक्ष्मणपुर तथा सगरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री का दोपहर दो से तीन बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। उप मुख्यमंत्री दोपहर बाद तीन बजे से विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे।

उप मुख्यमंत्री 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे से मेडिकल कालेज सभाकक्ष में आयोजित मेडिकल कालेज की साधारण सभा की बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में रेल परियोजना के भू अर्जन प्रकरणों की समीक्षा करेंगे।

Tags:    

Similar News