रीवा पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पहड़िया कचड़ा बिजली प्लांट का करेंगे लोकार्पण

पहड़िया स्थित कचरा बिजली प्लांट का आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल लोकार्पण करेंगे;

facebook
Update: 2024-02-16 06:54 GMT
रीवा पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पहड़िया कचड़ा बिजली प्लांट का करेंगे लोकार्पण
  • whatsapp icon

रीवा। पहड़िया स्थित कचरा बिजली प्लांट का आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल लोकार्पण करेंगे। इस प्लांट से 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। लोकार्पण दोपहर 2.30 बजे पहाड़िया ग्राम में आयोजित किया गया है। प्लांट में नगर निगम रीवा एवं सतना सहित, रीवां सीधी सतना मैहर एवं मऊगंज जिले के 28 नगरीय निकायों से उत्पन्न होने वाले कचरे को एकत्रित कर बिजली का उत्पादन किया जायेगा।

इसके लिए 350 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा लाया जायेगा। कार्यक्रम में सांसद, जिलों के विधायक, संबंधित नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयुक्त नगर पालिक निगम रीवा संस्कृक्ति जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है

Tags:    

Similar News