रीवा में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Update: 2024-10-11 04:33 GMT

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत हटवा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

मृतक की पहचान अरुण सिंह के रूप में हुई है। उनके भतीजे सूरज सिंह ने बताया कि हमले के दौरान उनके चाचा, पिता और भाई सुलह का प्रस्ताव लेकर दूसरे पक्ष के पास गए थे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से अरुण सिंह पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जुलाई 2024 में विवादित जमीन शिवेंद्र सिंह के नाम दर्ज हो गई थी, जो अब इस मामले में मुख्य आरोपी है।

Tags:    

Similar News