नए वर्ष 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा? आया बड़ा UPDATE, फटाफट से जानें

Central Government Employees Fitment Factor Update: केंद्रीय कर्मचारियों को नए वर्ष में बड़ा तोहफा मिलने वाला है।;

Update: 2023-01-01 10:28 GMT
Indigo Airlines Salary Hike News
  • whatsapp icon

Central Government Employees Fitment Factor Update: केंद्रीय कर्मचारियों को नए वर्ष में बड़ा तोहफा मिलने वाला है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार बड़ा निर्णय लेने जा रही है। काफी समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस संबंध में कई बार कर्मचारियों द्वारा मांग भी की गई। इसे पूरा करने के लिए सरकार द्वारा डीए के साथ ही फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफा करने की सोच रही है। ऐसे में कर्मचारियों को दोहरा लाभ प्राप्त होगा।

3.68 प्रतिशत होगी बढ़ोतरी

वर्तमान समय में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। लेकिन कर्मचारियों द्वारा लगातार मांग की जा रही है कि फिटमेंट फैक्टर को 3.68 प्रतिशत किया जाए। जिस पर अब सरकार भी विचार कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि नए वर्ष में बढे हुए फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिलेगा।

कितना होगा लाभ

जानकरी के अनुसार वार्तमान समय में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर का लाभ दिया जा रहा है। वर्तमान समय में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार रुपए है तो इसमें फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने पर सैलरी 26 हजार रुपए हो जाएगी। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होता है।

कब बढ़ाया गया फिटमेंट फैक्टर

जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया था। उस समय कर्मचारियों की सैलरी 6000 रूपए थी। जो बढ़कर सीधे 18 हजार रुपए हो गई। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 90 हजार से बढ़कर 2.5 लाख रुपए हो गई थी।

इसी तरह जनवरी महीने में सरकार द्वारा डीए में बढ़ोतरी की गई जिससे जनवरी महीने में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। अगर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो डीए 42 प्रतिशत हो जाएगा।

Tags:    

Similar News