SIM Card New Rules 2023: अब आसानी से नहीं मिलेगी SIM, सरकार ने किये नियमो में बदलाव, फटाफट से जानें

SIM Card New Rules 2023: देश के करोडो नागरिको के लिए जरूरी खबर है। अब आप को आसानी से सिम कार्ड नहीं मिल पायेगा।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-08-18 05:26 GMT
SIM Card New Rules 2023
  • whatsapp icon

SIM Card New Rules 2023: देश के करोडो नागरिको के लिए जरूरी खबर है। अब आप को आसानी से सिम कार्ड नहीं मिल पायेगा। केंद्र सरकार ने सिम कार्ड को लेकर नियम और कड़े कर दिए हैं। डीलर्स द्वारा सिम कार्ड बेचने के नियमो में बदलाव किया गया है। 

केंद्र की मोदी सरकार ने मोबाइल सिम कार्ड डीलरों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को अनिवार्य और बडे पैमाने पर नये सिम देने को बंद करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिम कार्ड डीलरों का रजिस्ट्रेशन भी कम्पलसरी होगा। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव कहा कि साइबर धोखाधड़ी और फर्जी कॉल को रोकने तथा मोबाइल उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

न्‍होंने बताया कि 52 लाख फर्जी कनेक्शनों का पता लगाया गया है और उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। तो इसी के साथ 67 हजार सिम कार्ड डीलरों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वैष्णव ने कहा कि तीन सौ प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने बताया कि 66 हजार व्हाट्सएप अकाउंट और आठ लाख पेमेंट वॉलेट अकाउंट बंद कर दिए गए हैं।

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी की इस नई पहल के अंतर्गत मोबाइल सिम कार्ड डीलर, किसी अवैध गतिविधियों में शामिल होता है, तो उसे तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आधार के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार के क्यूआर कोड को स्कैन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News