यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 16 अप्रैल को रेलवे करेगा मेगा ब्लॉक, रेल सेवाएं होंगी बाधित

मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 16.04.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर निम्नानुसार मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-04-13 18:04 GMT

Indian Railways

Indian Railways News
  • whatsapp icon

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 16.04.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर निम्नानुसार मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।  आइये जानते हैं इसके बारे में: 

माटुंगा-मुलुंड अप और डाउन फास्ट लाइन सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन फास्ट लाइन की सेवाएं माटुंगा और मुलुंड स्टेशनों के बीच डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और ठाणे से आगे फास्ट ट्रेनों को डाउन फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा। लोकल सेवाएं अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेंगे।

सुबह 10.50 बजे से दोपहर 3.46 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट लाइन की सेवाओं को मुलुंड और माटुंगा के बीच अप स्लो लाइन पर डाइवर्ट किया जायेगा जो अपने निर्धारित हाल्ट पर रुकेंगी और आगे अप फास्ट लाइन पर फिर से डायवर्ट किया जाएगा और निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचेगी।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-चूनाभट्टी/बांद्रा डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.40 बजे से शाम 4.40 बजे तक और चूनाभट्टी/बांद्रा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अप हार्बर लाइन पर सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/वडाला रोड से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से बांद्रा/गोरेगांव के लिए छूटने वाली सभी डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

सुबह 9.53 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.45 बजे से शाम 5.13 बजे तक गोरेगांव/बांद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी। हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म नंबर 8) के बीच लगभग 20 मिनट की आवृत्ति पर विशेष सेवाएं चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा करने की अनुमति है। ये रखरखाव मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि रेल प्रशासन को सहयोग करें।

Tags:    

Similar News