सरकार ने दिया अपने कर्मचारियों को नए साल 2023 का तोहफा! बढ़ाया गया मानदेय, कैबिनेट ने दी मंजूरी, खाते में बढ़कर आएंगे ₹36000, जानें

UP Government Employees Salary Hike: राज्य सरकार ने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है।;

Update: 2022-12-26 11:31 GMT
FD Interest Rate Hike
  • whatsapp icon

UP Government Employees Salary Hike: राज्य सरकार ने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। कर्मचारियों को अब मानदेय 3000 से बढ़ाकर दिया जाएगा। जिससे पूर्व में मिल रहे 6 हजार रुपए का मानदेय अब 9000 रुपए हो गए हैं। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों को कितना फायदा और किन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है इस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट के मानदेय में वृद्धि

उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के मानदेय में वृद्धि कर दी है। जिसे कैबिनेट में भी पास करवा दिया गया है। अब विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट का मानदेय 6000 से बढ़कर 9000 रुपए प्रति माह हो गया है। आप सालाना 108000 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के साथ ही 36 हजार रुपए की राशि खाते में बढ़कर आएगी।

इसी तरह बताया गया है कि न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय के रीडर का मानदेय भी बढ़ाया गया है। 2500 रुपए प्रति माह की दर का मानदेय प्राप्त होगा। इसके साथ ही मानदेय 4500 से बढ़कर 6750 रुपए प्रतिमाह प्राप्त होगा

अनु सेवकों का भी बढा मानदेय

इसके अलावा अनुसेवकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इन्हें 1500 रुपए की वृद्धि के साथ हर महीने 4500 रुपए का लाभ मिलेगा। अनु सेवकों को अब 100 की जगह 150 प्रतिदिन की दर से उपलब्ध कराया जाना है।

कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

इसके लिए प्रस्ताव को वित्त विभाग से मंजूरी प्रदान की गई है। कैबिनेट की हुई बैठक में इसके अलावा कई प्रस्ताव पास हुए हैं। महाधिवक्ता कार्यालय के पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा किया जाएगा।

Tags:    

Similar News