15 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्थान में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट!

IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्थान सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी और व्यापक स्‍तर पर मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-07-10 08:38 GMT
IMD Weather Alert
  • whatsapp icon

IMD Weather Forecast Till 15 July: देश के करोडो नागरिको के लिए जरूरी सूचना सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत के अधिकांश भागों में अगले एक से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर फोरकास्ट किया है। दिल्‍ली सहित उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीव्र वर्षा हो रही है। दिल्‍ली में इस मौसम में पहली बार भीषण वर्षा हुई है।

बता दें की IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्थान सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी और व्यापक स्‍तर पर मध्‍यम वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।

IMD ने जानकारी दी है की है कि उत्‍तर प्रदेश में आज से 12 जुलाई तक कहीं-कहीं भीषण वर्षा हो सकती है और भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शिमला, सिरमौर, लाहौल और स्‍पिति, चंबा और सोलन जिलों में भू-स्‍खलन और अचानक बाढ के कारण सड़कों पर यातायात भी बंद हो गया है।

बता दें की हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्‍य में भीषण वर्षा के कारण अब तक 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 46 घर पूरी तरह से नष्‍ट हो चुके हैं।

इस बार मानसून के दौरान राज्‍य में अब तक तीन सौ 65 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट और तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्‍य में लगातार भारी वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के संबंध में भी चेतावनी जारी की है।

Delhi Weather Forecast Till 15 July

IMD ने दिल्‍ली में आज मध्यम से भारी वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है, साथ ही यह भी कहा है कि 15 जुलाई तक हल्की वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भारी वर्षा के कारण आज स्कूल बंद रखे गए हैं। IMD के अनुसार दिल्‍ली में 24 घंटे में 153 मिलीमीटर वर्षा हुई जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा का कीर्तिमान है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को दिल्‍ली में 24 घंटे में 169 दशमलव 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Tags:    

Similar News