Severe Rainfall Alert: इन राज्यों में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर एवं मध्य भारत में चलेगी लू

Severe Rainfall Alert: भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2022-05-20 08:12 GMT
Weather Forecast News
  • whatsapp icon

Severe rainfall alert, Rain Fall Alert in India: भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के चेतावनी देते हुए जानकारी दी है की अगले दो दिनों तक देश के केरल, और तटीय और दक्षिण कर्नाटक राज्यों में भीषण बारिश होगी।

इन राज्यों में होगी भीषण बारिश 

विभाग ने इस दौरान तमिलनाडु और रायलसीमा में गरज, बिजली एवं तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गुरुवार से शनिवार तक भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक हल्की या मध्यम वर्षा होगी। विभाग के अनुसार रविवार तक सिक्किम में भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे। गुरुवार और रविवार को मेघालय के कई इलाके में अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

यहाँ भी होगी वर्षा 

इसके अलावा, अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग गरज के साथ छिटपुट से हल्की बारिश या बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यहाँ चलेगी लू 

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मई को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में कुछ समय के लिए लू चलने की संभावना है। इसके बाद 22 से 24 मई तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के कारण इसके कम होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को भीषण लू की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और गुजरात में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद पारा 2-4 डिग्री गिरने की संभावना है।

Tags:    

Similar News