Delhi Weather: भारी बारिश दिल्‍ली की सड़कें तालाब में तब्दील! मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

Delhi Weather Alert| Forecast Today In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है।;

twitter-greylinkedin
Update: 2023-07-09 03:53 GMT
Bihar Weather Alert
  • whatsapp icon

Delhi Weather Alert| Forecast Today In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह हुई बारिश से दिल्‍ली के आसपास का मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन शनिवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से दिल्‍ली की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं, जिसने वाहन चालकों और लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

बता दें की दिल्ली में कुल 56 जगहों पर जलभराव और पांच जगहों पर पेड़ गिरे हैं। इसके साथ ही कुल चार जगहों पर दीवारें गिरने के कारण 17 कार समेत 19 वाहन दब गए हैं।

येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया था कि आज और कल तेज हवा के साथ जोरदार वर्षा हो सकती है।  बारिश से कनॉट प्लेस के गलियारों में पानी भर गया। इसके अलावा पूसा रोड, आजाद मार्केट, महारानी बाग के दोनों तरफ पानी भर गया है। इसके अलावा संगम विहार टी प्वाइंट, तिमारपुर पुलिस स्टेशन के सामने, भजनपुरा बस स्टैंड, सरिता विहार अंडर पास, किशनगंज रेल अंडर ब्रिज, शाहपुर जाट सिरी फोर्ट, डबल स्टोरी राजेंद्र नगर, ओखला औद्योगिक क्षेत्र, महरौली बदरपुर रोड, डिफेंस कालोनी, महिपालपुर, लाजपत नगर, भजनपुरा, शाहदरा, शास्त्री पार्क और सोनिया विहार, मंडावली पुलिया में जलभराव हुआ।

Tags:    

Similar News